Bhojpuri Devi Geet: इस देवी गीत से घर के माहौल को बनाइए पॉजिटिव, रितिका और किरण की आवाज देगी कानों को सुकून

Bhojpuri Devi Geet Maiya Mori Badi Sukwar Malin: भोजपुरी गाने आजकल ट्रेंड में चल रहें हैं। फिल्मी गाने हो या भक्ति गाने सभी का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त देखने को मिल रहा है।

Update:2023-04-26 18:36 IST
Bhojpuri Devi Geet Maiya Mori Badi Sukwar Malin: भोजपुरी गाने आजकल ट्रेंड में चल रहें हैं। फिल्मी गाने हो या भक्ति गाने सभी का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त देखने को मिल रहा है। भक्ति गानों से लेकर डांस नंबर, रोमांटिक गाने सभी यूट्यूब के साथ ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रहते हैं और यूजर्स भी इन गानों पर जमकर रील्स बनाते हैं।

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है यह देवी गीत

भोजपुरी इंडस्ट्री द्वारा एक से एक ऐसे गाने बनाए जा रहें हैं जो दर्शकों की जुबान पर रट जाते हैं। अभी हाल ही में एक नया देवी गीत रिलीज किया गया है, जिसका नाम "मईया मोरी बड़ी सुकवार मालिन" है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं।

रितिका पांडे और किरण सिंह ने दी अपनी आवाज

"मईया मोरी बड़ी सुकवार मालिन" भक्ति गाने को रितिका पांडे और किरण सिंह द्वारा गाया गया है, लिरिक्स धर्मवीर अकेला ने लिखे हैं और म्यूजिक सिंटू कुमार ने लिखें हैं। इस गाने को तरंग म्यूजिक भक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

अबतक कई हिट गाने दे चुकी है रितिका और किरण की जोड़ी

रितिका पांडे और किरण सिंह ने अबतक भोजपुरी में कई भक्ति गाने गा चुकीं हैं। दोनों की आवाज के दर्शक दीवाने हैं। जब भी दोनों नए भक्ति गाने के साथ वापस आते हैं तो गाना हिट हो जाता है, और अधिकतर जगराते या फिर मंदिरों में दोनों के गाने बजते सुनाई देते हैं। रितिका और किरण सिंह के हर गानों की तरह इनका नया गाना "मईया मोरी बड़ी सुकवार मालिन" को भी वायरल हो रहा है और बहुत ही तेजी से व्यूज बढ़ रहें हैं।

Tags:    

Similar News