कियारा आडवाणी ने किया मास्टरबेशन, ऐसा था उनकी दादी का रिएक्शन देखें फोटो

एक्टर्स पर्दे के लिए एक्टिंग करते हैं। लेकिन उन्हें देखने वालों के मन में उस किरदार से इतना जुड़ाव हो जाता है कि वह उनके हर काम को सच मानने लगते हैं। ऐसा केवल आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि एक्टर्स के घरवालों के साथ भी होता है।

Update: 2019-05-17 05:39 GMT

मुम्बई: एक्टर्स पर्दे के लिए एक्टिंग करते हैं। लेकिन उन्हें देखने वालों के मन में उस किरदार से इतना जुड़ाव हो जाता है कि वह उनके हर काम को सच मानने लगते हैं। ऐसा केवल आम लोगों के साथ ही नहीं बल्कि एक्टर्स के घरवालों के साथ भी होता है। कई बार एक्टर्स को अपने बोल्ड सीन या एक्शन सीन के लिए घरवालों से ऐसे रिएक्शन मिलते हैं कि आप सोच नहीं सकते।

यह भी देखें... गौहर खान ने किया चुनावी छेड़छाड़, साध्वी प्रज्ञा पर कसा तंज किया ये कमेंट

कुछ ऐसा ही कियारा आडवाणी के साथ हुआ था। 'कबीर सिंह' को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं कियारा ने कुछ समय पहले 'लस्ट स्टोरीज' में अपने मास्टरबेशन सीन से सनसनी मचाई थी। हाल में एक चैट शो में पहुंची कियारा ने बताया कि उन्होंने वो फिल्म अपनी दादी के साथ भी देखी थी। इसके साथ ही कियारा ने बताया कि फिल्म देखकर दादी का रिएक्शन क्या था।

कियारा ने कहा, 'मेरी दादी साथ रहने आई थीं। ये फिल्म उसी वक्त नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। मैंने ये फिल्म अपने पैरेंट्स के साथ भी देखी थी। सबने इसे बहुत पसंद किया था। उन्हें ऑर्गैज्म सीन से कोई फर्क नहीं पड़ा था। वो ये तबसे जानते थे जब मैंने ये फिल्म साइन की थी। मैंने उन्हें इसके लिए तैयार कर लिया था।'

कियारा ने कहा, 'मेरी दादी एंग्लो इंडियन है। वह हाफ ब्रिटिश हैं। तो उन्हें कुछ चीजें समझ नहीं आ रही थीं। फिल्म के कुछ ऐसे जोक्स थे जो उनकी समझ से परे थे। वह फिल्म सब टाइटल के साथ देख रही थीं। सब हंस रहे थे। जो भी फिल्म देख रहे थे अलग-अलग रिएक्शन दे रहे थे। लेकिन दादी के चेहरे पर कोई भाव नहीं था।'

यह भी देखें... करण ओबेरॉय के वकील ने कहा- महिला पर बर्बाद करने का जुनून सवार, जमानत पर सुनवाई आज

अब जब दादी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया तो कियारा ने अपनी मां को मैसेज किया। कियारा ने उनसे पूछा कि क्या करें? इस पर मां ने जवाब दिया कि 'तुम दादी को ये सीन समझा दो।' इसके बाद कियारा दादी को सीन समझाने लगीं।

उन्होंने कहा, 'मैंने दादी से पूछा 'आप समझीं कि क्या हुआ है?' इसके अलावा उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' गाने का बजना भी समझ नहीं आया था। फिर मैंने कहा 'उस सीन में वह लड़की पूरे परिवार के सामने ऑर्गेज्म महसूस कर रही होती है'। इस पर दादी कहा, 'अब पूरी दुनिया के सामने' दादी का ये जवाब सुन मैं हैरान रह गई।'

कियारा की ये शॉर्ट फिल्म 'लस्ट स्टोरीज़' का हिस्सा थी। करन जौहर के डायरेक्शन में बनी इस में कियारा एक स्कूल टीचर के रोल में थीं जिनका पति उन्हें सेक्शुअली सैटिसफाई करने में असफल था।

Tags:    

Similar News