Bhojpuri: क्या थी अक्षरा सिंह और पवन सिंह की लव स्टोरी, क्यों और कैसे हुआ दोनों का ब्रेकअप

Akshara Singh-Pawan Singh: अक्षरा और पवन सिंह का प्यार जग ज़ाहिर था। आइये आपको बताते हैं अक्षरा सिंह के जीवन में आये कई उतार चढ़ाव और उनकी लव स्टोरी के बारे में।

Update: 2023-01-04 07:33 GMT

Akshara Singh Pawan singh Love Story (Image Credit-Social Media)

Akshara Singh Pawan singh Love Story: भोजपुरी सिनेमा आज अपने पीक पर है वहीँ भोजपुरी स्टार्स भी काफी पॉपुलर हो गए हैं। ऐसे में जब भी भोजपुरी सिनेमा का जिक्र होता है तो सभी के ज़हन में दो नाम ज़रूर आते हैं एक एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और दूसरे पावर स्टार पवन सिंह। जहाँ अक्षरा टॉप एक्ट्रेसस में शुमार हैं वहीँ पवन सिंह को भोजपुरी के सलमान खान के नाम से जाना जाता है। अक्षरा और पवन दोनों ने ही इंडस्ट्री में अपनी कड़ी मेहनत से जगह बनाई है। दोनों ने ही इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं हैं। दोनों की लव लाइफ काफी चर्चा में रही है। अक्षरा और पवन सिंह का प्यार जग ज़ाहिर था। आइये आपको बताते हैं अक्षरा सिंह के जीवन में आये कई उतार चढ़ाव और उनकी लव स्टोरी के बारे में।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की लव स्टोरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के करियर की शुरुआत साल 2010 में टेलीविज़न शो 'सत्यमेव जयते' से हुई थी लेकिन पवन सिंह के साथ उनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। दोनों की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर भी खूब धूम मचाई जिसके बाद फैंस दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में से एक थे। अक्षरा और पवन सिंह के गाने 'भर जाता ढोड़ी में पसीना', 'तनी फेरे दी करवटिया', 'हमऊ जवान बानी तुहु जवान', और 'पातर छीतर छोटकी जहजिया' आज भी लोगों की पहली पसंद है।

दोनों का हुआ ब्रेकअप

अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने लगभग तीन साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान अक्षरा ने अपने प्यार का इज़हार सबके सामने भी किया। वहीँ वो हर मौके पर और मुसीबत में पवन के साथ कड़ी नज़र आतीं थीं। अक्षरा पवन से शादी करने का पूरा मन बना चुकीं थीं। लेकिन तभी पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी कर ली और दोनों का रिश्ता टूट गया। अक्षरा सिंह ने इसके बाद एक इंटरव्यू में कहा कि,"शादी के बाद मैं किसी की लाइफ में दखलंदाजी नहीं करना चाहती थी। ना ही मैं किसी की रखैल बनकर रहना चाहती थी। किसी और महिला की जिन्दगी भी बर्बाद नहीं करना चाहती थी।'

इसके बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर कई आरोप भी लगाए और केस भी दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनके इंटरव्यू देने के बाद से ही उन्हें ढंकियाँ मिलनी शुरू हो गयी थीं। उन्होंने कहा था," वो मुझे फोन कर रहे हैं और गालियां दिलवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर दूसरे नाम के अकाउंट से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वो सोचते हैं कि मैं इन सबसे डरकर भाग जाऊंगी या सुसाइड कर लूंगी तो ऐसा कुछ नहीं है।

Tags:    

Similar News