Krrish 4 Update: क्या कृष 4 में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे रणवीर कपूर, जाने इससे जुड़ी अपडेट

Krrish 4 Cast Update: क्या ऋतिक रोशन के साथ कृष 4 में जोड़ी बनाते हुए नजर आएंगे रणवीर कपूर जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Report :  Shikha Tiwari
Update:2024-10-21 08:27 IST

Krrish 4 Cast Update

Krrish 4 Update: बॉलीवुड का पहला सुपरहीरो यानी कृष जिसके अब तक 3 भाग आ चुके है। अब दर्शको को इसके चौथे भाग का बेशब्री से इंतज़ार है। हर रोज Krrish 4 को लेकर किसी ना किसी प्रकार का अपडेट आता रहता है। जोकि दर्शकों के मन के उत्साह को बढ़ा देता है। इस हफ्ते से ऐसी चर्चाऐं थी कि Krrish 4 Movie में ऋतिक रोशन के साथ रणवीर कपूर नजर आएंगे। जिसके बारे में अब जाकर ताजा अपडेट सामने आई है। चलिए जानते हैं क्या सच में कृष 4 में रणवीर कपूर और ऋतिक रोशन एक साथ काम करने वाले हैं। 

क्या ऋतिक रोशन और रणवीर कपूर कृष में साथ में करेंगे काम (Is Ranbir Kapoor Hrithik Roshan In Krrish 4 Cast Update)-

Hrithik Roshan की फिल्म कृष 3 जो की 2013 में आई थी। जिसके बाद से ही दर्शकों को  कृष 4 का इंतज़ार है। इस हफ़्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को सिद्धार्थ आनंद के दफ़्तर के बाहर देखा गया है। जिसके बाद से लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि क्या ऋतिक रोशन के साथ रणबीर कपूर कृष 4 (Krrish 4 Movie) में नजर आएंगे। और इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे।

लेकिन हम आपको बता दें कि कृष 4 में ऋतिक रोशन के साथ रणबीर कपूर नहीं नजर आने वाले हैं। हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ आनंद के साथ Hrithik Roshan और Ranbir Kapoor ने साथ में मुलाकात तो की है। लेकिन दोनों ने अलग-अलग फिल्मों के लिए एक दूसरे से संपर्क किया है। जिसके बाद से कृष्ण 4 में रणवीर कपूर और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने के लिए बेताब फैंस कहीं ना कहीं नाखुश हो सकते हैं। क्योंकि यदि ये दोनों साथ में इस फिल्म में नजर आते हैं तो शायद Krrish 4 को एक अलग लेवल पर ले जाते क्योंकि ये पहली बार होता जब ऋतिक रोशन के साथ रणवीर कपूर किसी फिल्म में नजर आते। 

कृष 4 कब रिलीज होगी (Krrish 4 Release Date)-

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 के लिए दर्शकों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि अभी ऋतिक रोशन वॉर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद ही वो कृष 4 पर काम कर सकते हैं अभी तक फिल्म के निर्माताओं ने कृष 4 (Krrish 4 Movie) की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो 2026 तक कृष 4 फ्लोर पर आ सकती है।

Tags:    

Similar News