वेंटिलेटर से बाहर हुई लता मंगेशकर, परिवार ने कहा-दुआएं काम आईं

लता मंगेशकर की हालत अब  स्थिर है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लताजी की हालत अब भी नाजुक है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Update:2019-11-13 20:18 IST

जयपुर:लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 90 साल की लताजी की हालत अब भी नाजुक है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

खबरों के अनुसार उन्हें फेफड़े में इंफेक्शन था। अब निमोनिया की भी हो गया है। इस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है। आज सुबह तक उनके परिवार और डॉक्टर्स की तरफ से कोई खबर उनके स्वास्थ के बारे में नहीं दी गई थी । लेकिन ताजा खबर के अनुसार, अब लता मंगेशकर की हेल्थ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इसमें उनके परिवार वालों ने बताया है कि लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है और उन्हें जल्द ही हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा।



लता मंगेशकर के परिवार की ओर से एक नया हेल्थ अपडेट सामने आया है। रचना शाह (लता मंगेशकर की भांजी) ने कहा है कि लता मंगेशकर की हालत अब स्थिर है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। आप सभी लोगों का आशीर्वाद और दुआएं काम आईं। हम सभी चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द बेहतर हो जाएंगे और अपने घर जल्दी वापस आएं। हम सभी के साथ खड़े रहने और प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए सभी का शुक्रिया।

यह पढ़ें...OMG: स्वरा भास्कर ने की हद पार तो लोगों ने लिया निशाने पर, कहा-शर्म कर

लता मंगेशकर को रात लगभग 1.30 बजे ब्रीच कैंडी अंस्‍पताल में सांस लेने में तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। कुछ घंटों बाद उन्‍हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट पर शिफ्ट रखा गया। खबर थी कि उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उनकी बहन ने बताया है कि वह अभी भी हॉस्पिटल में हैं।

यह पढ़ें... श्वेता ने पति संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जहरीले इंफेक्शन से की तुलना

खबरों के अनुसार, लता मंगेशकर का हॉस्पिटल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज चल रहा है जो हॉस्पिटल के वरिष्ठ मेडिकल एडवाइजर हैं। उनके मुताबिक उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 28 सितंबर को लता मंगेशकर का जन्मदिन था।

उनकी गंभीर हालत पर आम व खास सब दुआ मां रहे है कि वो जल्द ठीक हो जाएं और फिर से सुरों की तान छेड़ें।

Tags:    

Similar News