Latest Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव के इस गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, रानी की हॉटनेस पर फिदा दर्शक

Latest Bhojpuri Gana: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Bhojpuri Songs) पर्दे पर लगातार धमाका मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव कभी अपनी फिल्मों के जरिए गर्दा उड़ाते हैं तो कभी अपने गानों के जरिए बवाल काट देते हैं।

Update: 2023-06-14 14:26 GMT
Khesari Lal Yadav Latest Song: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर्दे पर लगातार धमाका मचाए हुए हैं। खेसारी लाल यादव कभी अपनी फिल्मों के जरिए गर्दा उड़ाते हैं तो कभी अपने गानों के जरिए बवाल काट देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की एक खास बात यह है कि जिस भी चीज का सीजन चल रहा होता, भोजपुरी अभिनेता उसी पर गाना लेकर आ जाते हैं, जैसे कि आज ही खेसारी लाल यादव का नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जो आम के सीजन पर आधारित है।

बेहद जबरदस्त है खेसारी लाल यादव का ये नया गाना

खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav Bhojpuri Gana)
अपने हर वीडियो सॉन्ग में पूरी जी जान लगा देते हैं, तभी तो उनका हर गाना सुपरहिट हो जाता है। वहीं आज खेसारी का एक नया वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका नाम "आम के स्वाद" है। यह गाना खासतौर पर आम के मौसम को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो अब ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

रानी की हॉटनेस देख धड़का दर्शकों का दिल

"आम के स्वाद" वीडियो सॉन्ग में जहां खेसारी अपना जबरदस्त जलवा दिखा रहें हैं, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री रानी का बेहद हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। वह गाने में आम बेचते नजर आ रहीं हैं। उनके लुक को बेहद ही हॉट रखा गया है, जिसे देख किसी का भी मन मचल जा रहा है। वहीं रानी और खेसारी ने गाने में जोरदार ठुमका भी लगाया है।

यूटयूब पर ट्रेंड कर रहा गाना

खेसारी लाल यादव और रानी का गाना "आम के स्वाद" आज ही वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, रिलीज के तुरंत बाद ही यह गाना चर्चा में आ चुका है, और अब तो यह यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस धमाकेदार गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स अभिनव प्रताप सिंह ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह द्वारा कंपोज किया गया है, वहीं पवन पाल ने वीडियो को निर्देशित करने मां कार्यभार संभाला है। इस गाने को अबतक टोटल 1.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अभी भी यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

Tags:    

Similar News