Lok Sabha Election Result 2024: शाहरूख खान की वजह से बदला एक्टिज पोल का परिणाम, वीडियो वायरल

Lok Sabha Election Result 2024 Shah Rukh Khan Movie: एनडीए और इंडिया की काटे की टक्कर पर सोशल मीडिया पर लोगों ने शाहरूख खान की प्रशंसा करते हुए बधाई दी

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-06-04 12:10 GMT

Lok Sabha Election Result 2024 Shah Rukh Khan News

Lok Sabha Election Result 2024 Shah Rukh Khan News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के रिजल्ट ने एक अप्रत्याशित मोड़ लिया है। जिससे पूरा देश असमंजस में है। पहले जहाँ एक पक्ष की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी की जा रही थी। तो वहीं NDA और INDIA की कड़ी टक्कर देखी गई है। लोकसभा चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर NDA और INDIA की कड़ी टक्कर और लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट (Lok Sabha Election Result 2024) के बीच बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान को लोगों ने बधाई दी। चलिए जानते हैं लोगो द्वारा क्यों सोशल मीडिया पर Shah Rukh Khan की लोग ्प्रशंसा की 

लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट पर शाहरूख खान का वीडियो वायरल (Lok Sabha Election Result 2024 Shah Rukh Khan Jawan Movie Monologue Viral)-

बता दे कि शाहरूख खान का किसी भी राजनीतिक पार्टी से किसी प्रकार का कोई भी रिश्ता नहीं है। लेकिन उनकी सुपरडुपर हिट हुई फिल्म Jawan में उनके शक्तिशाली मनोलॉग (Jawan Monologue) की प्रशंसा एक गेम-चेंजर के रूप में की जा रही है। बता दे कि एटली द्वारा निर्देशित फिल्म जवान के अंत में शाहरूख खान एक महत्वपूर्ण दृश्य में समझदारी से मतदान करने के महत्व पर एक भावुक भाषण दिया। 

इस मोनोलॉग में शाहरूख खान (Shah Rukh Khan Jawan Movie) मतदाताओं से देश, स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और समग्र प्रगति के लिए राजनेताओं की योजनाओं पर सवाल उठाने का आग्रह करते हैं। ऐसा लगता है कि यह संदेश दर्शकों के दिलों में गहराई से उतर गया है। क्योंकि सोशल मीडिया पर फिल्म के प्रभाव की सराहना की बाढ़ आ गई है। 

तो वहीं एक एक्स यूजर ने जवान फिल्म की तस्वीर शेयर की जिसमें शाहरूख खान (Shah Rukh Khan Movie) के योगदान की प्रशंसा की गई है। उसके बाद कई अन्य लोगों ने भी ऐसा ही किया। दर्शकों पर फिल्म का प्रभाव मनोरंजन से कहीं आगे निकल गया है। जिसमें जिम्मेदार मतदान और राजनेताओं को उनके वादों के लिए जवाबदेह ठहराने पर संवाद स्थापित किया है। 

Tags:    

Similar News