इंडिया वापस लौटी रोमानियन ब्यूटी लूलिया वंतूर, क्या नहीं रह पाई सलमान खान से दूर?

Update: 2016-11-27 11:30 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का मूड कब चेंज होता है, कोई नहीं जानता है। एक तरफ जहां उनके फैन इस बात से खुश हो रहे थे कि जल्द ही सलमान खान और उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर शादी करने वाले हैं, तो कुछ समय पहले इनके ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को मायूस किया था। खरें आ रही थी कि लूलिया सितंबर में वीजा एक्सपायर होने के बाद रोमानिया चली गई थीं।

इतना ही नहीं लूलिया वंतूर ने अपने एक इंटरव्यू में भी सलमान खान से जुड़े क्वेश्चन पर इस तरह जवाब दिया था कि मानो इन दोनों के बीच सब कुछ खत्म हो गया हो। लेकिन अब लूलिया फिर से इंडिया वापस आ गई हैं। उनके आते ही लोगों ने फिर कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

आगे की स्लाइड में देखिए इंडिया लौटी लूलिया की फोटो

50 साल की उम्र पार कर चुके सलमान खान की फैन फॉलोइंग की कोई कमी नहीं है। लेकिन उनका दिल रोमानियन ब्यूटी लूलिया पर अटका हुआ है। खबरों की मानें तो दबंग सलमान खान की प्रेजेंट गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर 3 महीने बाद मुंबई वापस लौट आई हैं। जिन्हें गुरुवार को मुंबई के एक सैलून में स्पॉट किया गया। इसमें लूलिया की फोटोज सैलून के बाहर से ली गई हैं, जिनमें वो फोन में बिजी नजर आ रही हैं। वहीं इनके लौटने के साथ ही इनके रिलेशन के मजबूत होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

आगे की स्लाइड में देखिए लूलिया का अट्रैक्टिव लुक

भले ही मीडिया में सलमान खान और लूलिया के ब्रेकअप की खबरें उड़ रही थी, लेकिन लूलिया के इंडिया आते ही सब कुछ नॉर्मल लगने लगा है। एक बार फिर सलमान खान के फैंस सलमान और लूलिया के फैंस इनकी शादी के सपने सजोने लगे हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए आखिर क्या कह दिया था लूलिया ने इंटरव्यू में

कुछ समय पहले सलमान खान की गर्लफ्रेंड लूलिया ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडिया में लोगों की मेंटाल्टी, कल्चर सब कुछ अलग है। वहां ज्यादा प्राइवेसी नहीं मिलती और एक ही घर में कई सारे लोग रहते हैं। इतना ही नहीं लूलिया ने यह भी कहा कि हमें वहां के हिसाब से कपड़े पहनने की जरूरत होती है, किस तरह के कपड़े पहनकर सड़कों पर निकलना है, ये ध्यान रखना होता है? उनके इस स्टेटमेंट से लोगों को लगा कि अब वह सलमान खान से रिलेशन तोड़ लेंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे तैयार हुए सलमान शादी के लिए

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 दिसंबर यानि अपने 51वें बर्थडे पर सलमान खान गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी कर लेंगे क्योंकि सलमान की मां उन पर शादी का प्रेशर बना रही हैं। इसी वजह है कि सलमान ने शादी के लिए हामी भर दी थी। खैर, लूलिया को सलमान खान की दुल्हन के रूप में देखने के लिए फैंस के लिए में एक बार फिर उम्मीदें जाग गई हैं।

Tags:    

Similar News