Mahadev Ka Gorakhpur Movie: रवि किशन ने किया वो काम जो भोजपुरी का आजतक कोई स्टार नहीं कर पाया

Mahadev Ka Gorakhpur Movie Story: रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर ने भोजपुरी सिनेमा का पताका लहराया पूरी दुनिया में..

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-03-29 05:11 GMT

Mahadev Ka Gorakhpur Movie

Mahadev Ka Gorakhpur Movie Story: भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) को आज किसी के पहचान की जरूरत नहीं है, वो बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड व हॉलीवुड तक नाम कमा चुके है। अब रवि किशन ने अपनी फिल्म महादेव का गोरखपुर से वो काम कर दिया है, जो आजतक भोजपुरी जगत के किसी स्टार ने भी नहीं किया है। आज रवि किशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म महादेव का गोरखपुर सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रवि किशन (Ravi Kishan) को डबल रोल में दिखाया गया है। भोजपुरी सुपर स्टार व सांसद रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर (Mahadev Ka Gorakhpur) इतिहास रचने जा ही है। यह पहली भोजपुरी पैन इंडिया फिल्म है, जो लगभग 150 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया गया है। जिसमें अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में भी ये फिल्म रिलीज हुई है। ये देश के सभी थ्रिएटर में रिलीज होने वाली पहली भोजपुरी पैन इंडिया (Bhojpuri Pan India Film) फिल्म बनने वाली है। चलिए जाने है फिल्म महादेव का गोरखपुर की कहानी

महादेव का गोरखपुर रिव्यू (Mahadev Ka Gorakhpur Review)-

भोजपुरी की पहली पैन इंडिया फिल्म महादेव का गोरखपुर (Mahadev Ka Gorakhpur Movie)  रिलीज हो चुकी है। फिल्म में दो पीढ़ियों की कहानी को दर्शाया गया है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। यही वजह है कि इस फिल्म पर सभी की निगाहे है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश मोहन ने किया है। तो वहीं फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के आसपास के इलाके में किया गया है। यह फिल्म भोजपुरी के साथ हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ में रिलीज हुई है। इस फिल्म में महादेव की भव्यता व आस्था के साथ स्तुति की गई है। 

इस फिल्म की कहानी साई नारायण ने लिखी है। तो वहीं इस फिल्म में कई स्थानीय लोगो ने भी काम किया है। महादेव का गोरखपुर यूपी, बिहार, असम और बंगाल की, तो उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल व असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में आपको जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। यदि आप किसी भोजपुरी एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे थे तो ये फिल्म आपके उम्मीदो पर खरी उतर सकती है। फिल्म में रवि किशन ने बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ जबदस्त एक्शन किया है। 

महादेव का गोरखपुर मूवी स्टोरी (Bhojpuri Film Mahadev Ka Gorakhpur Story)-

रवि किशन (Ravi Kishan) महादेव के अनन्य भक्त है व उनकी भक्ति का अंदाजा इनकी फिल्म महादेव का गोरखपुर से ही लगाया जा सकता है। महादेव का गोरखपुर (Mahadev Ka Gorakhpur Movie) में दो कालखंड की कहानी को दर्शाया गया है। जिसमें 1772 व वर्तमान की स्टोरी बताई गई है। फिल्म में मुजफर खान के हमले का भी जिक्र किया गया है। ये फिल्म पुर्नजन्म की कहानी को दर्शाती है, जिसमें पहले रवि किशन का पिछला जन्म महादेव से जुड़ा हुआ है। तो वहीं इस जन्म में वो एक पुलिस ऑफिसर के रूप में जन्म लेते है। पिछले जन्म में जो काम अधूरा रह जाता है उसे पूरा करने के लिए तो वहीं रवि किशन में महादेव का अंश होता है। यूपी में दो हफ्ते में होने वाले अंडर अटैक का जैसे ही जिक्र होता है वैसे ही रवि किशन की एंट्री होती है। फिल्म महादेव का गोरखपुर की कहानी कहीं ना कहीं साउथ फिल्मों से रिलेट की जा सकती है। फिल्म की पूरी कहानी (Mahadev Ka Gorakhpur Story) आपकों सिनेमाघरों में जाकर देखनी होगी। 

Tags:    

Similar News