Malaika Arora का हॉट अंदाज देख फैंस को आया पसीना, कमेंट कर यूजर्स बोले - 18 की लगती हो

बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर बेहद हॉट फोटो शेयर कर सनसनी मचा दी है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-25 06:01 GMT

फोटो साभार : इंस्टाग्राम

Malaika Arora Hot Photo Viral : बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। ये तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि मलाइका को एक नजर देखे बिना कोई भी नहीं रह पा रहा। इन तस्वीरों को देख फैन्स के पसीने छूट रहे हैं। मलाइका अरोड़ा आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं और फैन्स उन्हें खूब पसंद करते हैं। इसमें भी कोई शक नहीं कि मलाइका अरोड़ा की हॉट तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है।

लुक, अंदाज और फिगर से फैंस का दिल जीत लेती हैं मलाइका

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की गिनती बॉलीवुड की फैशनेबल, ग्लैमरस, बोल्ड और सबसे सेक्सी अदाकाराओं में होती है। जो अपने लुक, अंदाज और फिगर से फैंस का दिल जीत लेती हैं। मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया क्वीन कहना किसी हाल में गलत नहीं होगा। उन्हें इंस्टॉग्राम पर 14.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीर सामने न आती हो। उनकी हर फोटो को लाखों लोग लाइक करते हैं। मलाइका के फैशन सेंस की पूरी दुनिया दिवानी है। भारत में उन्हें एक बेहतरीन फैशन मॉडल के रुप में भी पहचाना जाता है।

फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं

अभिनेत्री और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर किए हैं। जिसमें उनका लुक एक दम बोल्ड नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर ऐसे भाव हैं कि अगर कोई उन्हें कुछ सेकेंड देखे तो वो मलाइका की आंखों में खो जाए। यही वजह है कि फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मलाइका इस फोटो में बिल्कुल 18 बरस की लड़की लग रही हैं। तस्वीरों में मलाइका को ग्लैमरस पोज देते हुए देखा जा सकता है। तीनों फोटो में वो अलग - अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। 

Tags:    

Similar News