Malaika Arora Video: सलमान की भाभी का वायरल हुआ हॉट योगा, मलाइका अरोड़ा को क्या आपने ऐसे देखा

Malaika Arora video: मलाइका अरोड़ा का योगा करते हुए एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-11-27 08:20 GMT

सलमान की भाभी का वायरल हुआ हॉट योगा, मलाइका अरोड़ा को क्या आपने ऐसे देखा (instagram)

Malaika Arora Video Viral: अपनी हॉटनेस और बोल्ड अंदाज से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora video) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका हमेशा सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी तस्वीरें और विडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका (Malaika Arora yoga video)के फिटनेस फ्रीक वीडियो भी हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे खूब पसंद भी किया जाता है। हाल ही में मलाइका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

मलाइका का योगा वीडियो वायरल

वीडियो में मलाइका योगा (Malaika Arora fitness video viral) करती हुईं नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं मलाइका के साथ कुछ और भी लड़किया हैं, जो मलाइका के साथ योगा कर रही हैं। मलाइका (Malaika bold photo) का योगा वाला ये वीडियो #Filmfare ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो के शेयर होते ही 8,147 लोगों ने लाइक किया है, 47 लोगों ने कमेंट किया है और 33 लोगों ने शेयर किया है।

47 साल में भी यंग दिखती हैं मलाइका

बता दें की मलाइका 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखता है। मलाइका आज भी बेहद खूबसूरत और बोल्ड नजर आती हैं और इसकी वजह है की वह रोजाना योगा और एक्सरसाइज करती रहती हैं। इतना ही नहीं मलाइका (Malaika Arora movies) काफी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक भी हैं।

'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' की जज हैं मलाइका

बता दें कि अरबाज से तलाक के बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। अरहान इसी साल अगस्त में पढ़ाई करने के लिए विदेश जा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में भी हैं। मलाइका इन दिनों रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2' की जज है। मलाइका के साथ कभी कभी अर्जुन कपूर भी नज़र आ जाते है।

Tags:    

Similar News