बॉलीवुड अक्षय कुमार पर संकट, मिली डाकू मलखान सिंह से चेतावनी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय एक साल में 3-4 फिल्में करते हैं। अक्षय बॉलीवुड के सबसे सफल और कमाऊ एक्टर में से एक हैं। कभी-कभी वो अपनी फिल्मों की वजह से मुश्किल में भी आ जाते हैं। और ऐसा ही कुछ उनके साथ अब होने के आसार बन रहे हैं।

Update: 2023-06-08 10:04 GMT

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अक्षय एक साल में 3-4 फिल्में करते हैं। अक्षय बॉलीवुड के सबसे सफल और कमाऊ एक्टर में से एक हैं। कभी-कभी वो अपनी फिल्मों की वजह से मुश्किल में भी आ जाते हैं। और ऐसा ही कुछ उनके साथ अब होने के आसार बन रहे हैं। चम्बल के पूर्व डाकू मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को उनकी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ ना करने की चेतावनी दी है।

Full View

ये भी देखें:जम्मू-कश्मीर पर सरकार का बड़ा कदम, दशकों से नहीं हुआ था ये काम

अक्षय कुमार, राजपूत शूरवीर राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्म बना रहे हैं और मलखान सिंह का कहना है कि उनके पूर्वज खेत सिंह को भी इस फिल्म की कहानी का हिस्सा बनाया जाए। मलखान सिंह का कहना ये भी है कि अगर अक्षय ने ऐसा नहीं किया तो वे जरूरत पड़ने पर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। मलखान के अनुसार खेत सिंह पृथ्वीराज चौहान के दरबार के मुख्य लोगों में से एक थे।

वृंदावन में मलखान एक प्राइवेट प्रोग्राम में कही ये बात

मथुरा के वृंदावन में मलखान एक प्राइवेट प्रोग्राम के लिए पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को फिल्म बनाने से पहले उनसे आकर मिलना चाहिए और ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में जानना चाहिए। मलखान ने ये भी कहा कि वे कभी भी डाकू नहीं थे बल्कि बाग़ी थे, जिसे न्याय नहीं मिला।

ये भी देखें:वेश्यालय की मिट्टी के बिना अधूरी है मां दुर्गा की मूर्ति, ऐसे हुई थी उनकी उत्पत्ति

Full View

आपको बता दें कि अक्षय कुमार फिल्म पृथ्वीराज में राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म 2020 की दिवाली पर आएगी। इसके अलावा अक्षय हाउसफुल फ्रेंचाइजी की फिल्म हाउसफुल 4, डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी, करण जौहर की गुड न्यूज, फिल्म बच्चन पांडे और लक्ष्मी बॉम्ब में काम कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News