Manisha Rani Biography: कैसे बनी मनीषा रानी लाखो दिलो की धड़कन, आसान नहीं था उनका ये सफर

Manisha Rani Biography: बिहार के एक छोटे से जिले से आई मनीषा रानी ने कैसे हासिल किया ये मुकाम पढ़े मनीषा रानी का जीवन परिचय.....

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-02-26 05:43 GMT

Manisha Rani Biography: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2)  के बाद झलक दिखला जा सीजन 11 में अपने डांस पर्फार्मेंस व चुलबुले अंदाज से लोगो के दिलों में राज करने वाली मनीषा रानी (Manisha Rani) के लिए ये यहाँ तक सफर तय करना आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई सारी मुश्किलो का सामना किया है। आज हम आपको मनीषा रानी के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही पहलुओं के बारे में बताने जा रहे है। जैसे कि- मनीषा रानी नेट वर्थ, मनीषा रानी फैमिली, मनीषा रानी उम्र, मनीषा रानी हाईट, मनीषा रानी बॉयफ्रेड, मनीषा रानी एजूकेशन, मनीषा रानी करियर व अन्य चीजे

मनीषा रानी जीवन परिचय (Manisha Rani Biography)-

  • पूरा नाम -                    मनीषा रानी
  • जन्म की तारीख-          5 सितम्बर 1997
  • आयु -                           26 वर्ष
  • पिता का नाम-            प्रमोद कुमार
  • मां का नाम-              सुनीता कुमारी
  • भाई-बहन-                       3
  • जन्मस्थान-                 मुंगेर, बिहार
  • धर्म-                         हिन्दू धर्म
  • राष्ट्रीयता-                   भारतीय
  • करियर-                  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर, टिकटॉक स्टार, मॉडल, डांसर आदि।
  • वैवाहिक स्थिति-        अविवाहित
  • ऊंचाई-                  161 सेमी (5'2" इंच)
  • शौक-                    नृत्य, यात्रा, गायन
  • नेट वर्थ-                 $1,22,000 या 1 करोड़ रुपये

मनीषा रानी (Manisha Rani) का जन्म 5 सितंबर 1997 को बिहार के एक छोटे से जिले मुंगेर में एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। माँ का नाम सुनीता कुमारी व पिता प्रमोद कुमार (Manisha Rani Parents) है।मनीषा रानी के पिता की कूरियर सर्विस है। मनीषा के घरवाले उनको लवली कहकर पुकारते है। मनीषा रानी ने कॉमर्स में स्नातक (Manisha Rani Education) किया है। बाद में मनीषा रानी अभिनेत्री बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए कोलकाता चली गईं।

मनीषा रानी के कितने भाई-बहन हैं (How many siblings Manisha Rani have)-

मनीषा रानी के तीन भाई-बहन हैं। जिनके नाम इस प्रकार है, रोहित राज भाई और दो बहनें - मान्या रानी और शारिका रानी

मनीषा रानी करियर (Manisha Rani Career)-

मनोरंजन उद्योग में अपना मुकाम हासिल करने से पहले मनीषा रानी ने विभिन्न शादियों व समारोहों में वेट्रेस व बैकग्राउंड डांसर के रूप में काम किया। वह हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थी। इसलिए मनीषा रानी ने कोरियोग्राफर के रूप में शुरूआत किया। जिसके बाद मनीषा रानी को मॉडलिंग व लिप-सिंकिग में भी मौका मिला। मनीषा रानी ने 2015 में डांस इंडिया डांस शो में भाग लिया लेकिन टीवी ऑडिशन से बाहर हो गई। 2018 में जब टिकटॉक लॉन्च हुआ तो उन्होंने अपना वीडियो अपलोड किया। जिसके बाद मनीषा को गुड़िया नाम के टीवी सीरियल में काम मिला। इसके बाद इन्होंने यूट्यूब की तरफ अपना रूख किया। इंस्टाग्राम पर ये काफी लोकप्रिय है। इंस्टाग्राम पर मनीषा रानी के कुल 4.8 मिलियन फॉलोअर्स (Manisha Rani Instagram) है। 

मनीषा रानी बॉयफ्रेड (Manisha Rani Boyfriend)-

मनीषा ने सार्वजनिक रूप से अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन जिस शख्स ने उनके करियर की शुरूआत से उनकी मद् की है, वह उनके बॉयफ्रेंड दीपक हितेशी है। मनीषा रानी ने एक इंटरव्यू में बताया कैसे दीपक हितेशी ने उनके संघर्ष के समय उनकी मद्द की है। जब वो बेरोजगारी के शुरूआती दिनों में कोलकाता में अकेली रहती थी।

मनीषा रानी कितना कमाती है ( Manisha Rani Income)-

मनीषा रानी (Manisha Rani) की मासिक आय 2 से 5 लाख रुपये है, जो ज्यादातर विज्ञापनों, शो और सोशल मीडिया से है।

मनीषा रानी नेटवर्थ (Manisha Rani Net Worth)-

मनीषा रानी के पास इनकम के काफी स्त्रोत है। जिनमें मॉडलिंग, यूट्यूब, नृत्य व सोशल मीडिया है। उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो सोशल मीडिया जानकारी के अनुसार, उनके पास भारतीय मुद्रा में 1,22,000 डॉलर या 1 करोड़ रुपये है। मनीषा रानी अपने यूट्यूब कंटेंट, ब्रांड प्रमोशन, पेड फिल्मों और डांसिंग से कमाई करती है।

मनीषा रानी से जुड़े कुछ सवाल-

मनीषा रानी किस लिए प्रसिद्ध है?

2023 में रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में भाग लिया था, जहां वह दूसरी रनर-अप रहीं थी।

मनीषा रानी ने कौन सी कार खरीदी है?

मनीषा रानी ने एक शानदार मर्सिडीज बेंज खरीदी है।

मनीषा रानी वर्तमान में कहां रहती है?

मनीषा रानी वर्तमान में मुंबई में रहती है।

मनीषा रानी ने अपने करियर की शुरुआत कैसे की?

डासिंग रियलटी शो डांस इंडिया डांस

मनीषा रानी की उम्र कितनी है?

मनीषा रानी 26 साल (Manisha Rani Age) की है।

मनीषा रानी की हाईट कितनी है?

मनीषा रानी की हाईट 5.2 इंच (Manisha Rani Height) है।

Tags:    

Similar News