दिलों पर छाया यूपी का ये छोरा, देसी लड़के के नाम रही 'बिग बॉस 10' की फाइनल शाम

Update: 2017-01-30 06:13 GMT

नोएडा: शहर की मिट्टी में पलकर बड़ा हुआ ये देसी छोरा अब 'बिग बॉस 10' का विजेता बनने के बाद नोएडा ही नहीं बल्कि देश का फेमस सेलिब्रिटी बन चुका है। मनोज कुमार बैसोया उर्फ मनवीर गुर्जर के बिग बॉस तक पहुंचने का सफर भी काफी हैरान कर देने वाला रहा। अंतिम क्षणों में मनू के घर के जाने के बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं था, लेकिन ऐसा हो गया। जीतने के बाद मनवीर के गांव में खुशी का महौल है। गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर बिग बॉस 10 का फिनाले देखा गया। हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। जीत के साथ ही गांव में दीपावली मनाई गई। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे आतिशबाजी के बीच मनाया गया जश्न

नोएडा के छोटे से शहर अगाहपुर में आतिशबाजी और होली के रंग में मनवीर के जीतने का जश्न मनाया गया। परिजनों ने एक-दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाया। साथ ही पूरे शहर में जोरदार आतिशबाजी भी की गई।

जानिए मनवीर गुर्जर के बारे में

मनवीर का परिवार छोटा नहीं है। उनके परिवार में कुल 49 लोग हैं। सभी गांव में एक साथ ही रहते हैं। सुबह पांच बजे सोकर उठते ही उनका पहला काम डेरी खोलना। इसके बाद दोस्तों के साथ घर के पास मौजूद जिम में कसरत, कुश्ती-कबड्डी उनकी पहली पसंद है। करीब दो से तीन घंटे जिम करने के बाद वो दोस्तों के साथ बैठकर मस्ती करते हैं। दोपहर जाकर खेत में काम करना, खेत देखना भी। मनवीर के दोस्त सचिन ने बताया कि वे और मनवीर साथ में पूरा दिन मस्ती करते हैं। शाम को कार से शहर भर में चक्कर लगाना और वापस घर जाकर सो जाना उन्हें काफी पसंद है।

आगे की स्लाइड में जानिए किसमें लगता है बिग बॉस के विजेता का मन

खेती और डेरी में ही लगा मनवीर का मन

घर में पिता दिल्ली स्वास्थ्य विभाग में हैं। मनवीर के 3 भाई हैं। मनवीर ने कमाई के लिए कई बिजनेस शुरू किए, लेकिन किसी में इनका मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने दोस्तों की सलाह मानकर डेरी का काम शुरू किया। पैसा कमाने का साधन सिर्फ डेरी ही है। इनकी सुबह डेरी पर दोपहर खेतों में और शाम दोस्तों के साथ गुजरती है।

दाढ़ी रखने के सभी शौकीन

मनवीर, उसके साथी और परिवार के लोगों में दाढ़ी का शौक कॉमन है। उनके अधिकांश दोस्त मनवीर की तरह की दाढ़ी रखते हैं। शायद यह उनका शौक बन चुका है। ग्रुप में करीब पांच खास दोस्त हैं, जो ऑडिशन के दौरान भी मनवीर के साथ मौजूद रहे।

आगे की स्लाइड में जानिए मनवीर के बारे में इंट्रेस्टिंग बातें

दो घंटे भी घर में रहना होता है मुश्किल

मनवीर की लाइफ स्टाइल के मुताबिक, वह मात्र दो घंटे ही घर पर रुकते हैं। इससे ज्यादा रुकने का मतलब उनके लिए बंधन है। ऐसे में मनवीर के भाई ने बताया कि वो बिग बॉस के घर में कैसे रहते हैं? ये तो उनका दिल ही जानता होगा। घर में सिर्फ मां के हाथ का खाना और दूध ही पसंद है। हालांकि मनवीर की कोई गर्लफ्रेंड है पर इसका खुलासा परिवार और दोस्तों ने तो नहीं किया। लेकिन बिग बॉस में गर्लफ्रेंड का नाम लिए बगैर उन्होंने हल्का इशारा तो कर ही दिया था।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे मनवीर पहुंचे बिग बॉस में

कैसे पहुंचे बिग बॉस में

मनवीर के दोस्त सचिन ने बताया कि बिग बॉस में ऑडिशन के लिए वीडियो बनाना था। दोस्तों के कहने पर 15 मिनट का वीडियो बनाया गया। सचिन ने ही वीडियो को खुद एडिट कर उसे तीन मिनट का बनाया। जिसे मनवीर की भतीजी कनिका ने अपनी मेल आईडी से सेंड कर दिया। जून में दूसरे ऑडिशन के लिए फोन आ गया।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे सेलेक्ट हुए बिग बॉस के लिए

जब अन्य कंटेस्टेंट ने किया रिजेक्ट

मनवीर का दूसरा ऑडिशन दिल्ली में हुआ। वहां उनको 3० पेज का एक फॉर्म दिया गया। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन हुआ। हैरानी की बात ये है कि मनवीर के साथ ग्यारह अन्य कंटेस्टेंट थे। उन्हीं से पूछा गया कि इस ग्रुप से किसको बाहर का रास्ता दिखाया जाए। ग्यारह में नौ लोगों ने मनवीर का नाम लिया। लेकिन मनवीर को बिग बॉस ने चुना। अब मनवीर और अन्य प्रतियोगियों की पसंद के लिए सोशल नेटवîकग साइट पर कई वेबसाइट ऑपरेट हो रही है।

Tags:    

Similar News