मर्लिन मुनरो की आखिरी फिल्म की स्क्रिप्ट होगी नीलाम, जानिए कम से कम कितने में बिकेगी ?

Update: 2016-12-14 05:46 GMT

लंदन: एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की खूबसूरती की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। वो जितनी खूबसूरत थी उतनी ही उम्दा उनकी एक्टिंग थी। उनकी आखिरी फिल्म समथिंग्स गोट टू गिव पूरी नहीं हो सकी। अब इस फिल्म के स्क्रिप्ट की नीलामी की जा रही है और इसकी न्यूनतम बोली 20,000 अमेरिकी डॉलर रखी गई है।

हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, 149 पन्नों की स्क्रिप्ट थोड़ी सी फट हो गई है। मर्लिन की मौत 36 साल की उम्र में 1962 में हो गई थी। उन्होंने पेज 42 पर पेनसिल और हरे रंग की कलम से नोट्स लिखे थे जो संवाद कहने से लेकर उनके पात्र के बारे में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, मरने से पहले मुनरो 18 महीने तक फिल्म नहीं कर पाई थीं।

20 सेंचुरी फॉक्स प्रॉड्क्शन की फिल्म के सेट पर दिनों तक दिखाई नहीं देने पर स्टूडियो ने उन्हें निकाल दिया था। दो महीने बाद शूटिंग शुरू करने के लिए मुनरो का फॉक्स के साथ समझौता हो गया , लेकिन एक हफ्ते बाद वह मृत मिली थीं। उनकी मौत की वजह ड्रग्स का अत्याधिक सेवन था।

Tags:    

Similar News