Meetha Rang Song: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का नया सांग हुआ रिलीज़, लोग कर रहे खूब पसंद

Meetha Rang Song: खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का मीठा रंग सांग सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।खेसारी लाल और अक्षरा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।देखिये ये वीडियो

Newstrack :  Network
Update: 2022-03-11 11:00 GMT

Meetha Rang Song(फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Meetha Rang Song: अभी कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव (Khesari Laal Yadav) और अक्षरा सिंह(Aklshara Singh) का हिट सांग "बवाल करेंगे"(Bawal Karenge Song) काफी हिट हुआ है और अब दोनों का मीठा रंग सांग (Meetha Rang Song) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।खेसारी लाल और अक्षरा की जोड़ी(Khesari Lal Yadav and Akshara Singh Together) को लोग खूब पसंद करते हैं।और इनका गाना सोशल मीडिया पे आते ही ट्रेंड करने लगता है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह साथ में 'पानी पानी'(Pani Pani Song) और 'ड्रीम में एंट्री' गाने (Dream mein Entry Song) में भी साथ नजर आए थे। इस साल रिलीज हुए ये दोनों गाने सुपरहिट साबित हुए थे।भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने होली से पहले अपने फैंस को एक जबरदस्त तोहफा दिया है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ अपना नया गाना रिलीज किया, जिसके बोल हैं- 'मीठा रंग' (Song Meetha Rang)। 'मीठा रंग' एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसमें दर्शक एक बार फिर से खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देख सकते हैं।अपनी जोड़ी का जलवा कायम रखते हुए खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने फैंस को मीठा रंग गाना देकर होली से पहले एक खास सौगात दी है। गाने में खेसारी और अक्षरा साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं।

गाने मीठा रंग का निर्माण खेसारी की म्यूजिक कंपनी खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड(Khesari Music World) के द्वारा किया गया है।साथ ही इसे खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज से सजाया है। इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी(Krishna Bedardi) ने लिखे हैं। वहीं गाने की कोरियोग्राफी आरडी राम देवन(R.D Ram Devan)  द्वारा की गई है।

हिट है अक्षरा खेसारी की जोड़ी

आपको बता दें कि अक्षरा और खेसारी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियों में से एक है।और दर्शक भी इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं ।और इसी क्रम में दोनों का ये गाना भी उनके फैंस का दिल छू रहा है। इस गाने को अभी तक लाखों लोगों द्वारा देखा और सुना जा चुका है। गाने में आपको खेसारी और अक्षरा का पहले न दिखने वाला रूप दिखाई देगा। ये कोई हिप हॉप सॉन्ग नहीं है। इस गाने में अक्षरा और खेसारी बहुत ही रोमांटिक अवतार में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां खेसारी कूल डूड की तरह दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अक्षरा शिफॉन साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।दोनों के इस गाने को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। 

Full View

अक्षरा और खेसारी का "बवाल करेंगे "सांग सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचने लगा था और बवाल करेंगे के लिंक को अक्षरा सिंह ने फेसबुक पर शेयर भी किया था और कैप्शन दिया था कि - 'आप लोग रेडी हैं, बवाल करने के लिए?' इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से ही रिलीज किया गया था। गाने के अपलोड होते ही हज़ारों व्यूज मिलने लगे थे उम्मीद है कि दोनों के इस गाने को भी लोग इसी तरह प्यार देते रहेंगे ।



Tags:    

Similar News