Met Gala 2019 मे प्रियंका चोपड़ा का ऐेसा लुक जो सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

इससे पहले प्रियंका मेट गाला पर अपने अपने खाकी रंग के लंबे ट्रेंच कोट और वाइन कलर के गाउन के साथ एक अलग से हेड गेयर को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

Update: 2019-05-07 05:52 GMT

मुम्बई: प्रियंका चोपड़ा के 'मेट गाला 2019' के लुक की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। विदेश में भले ही इस स्टाइल को काफी तारीफें मिली हों। लेकिन भारतीय दर्शकों ने इस लुक में से अच्छा खासा ह्यूमर निकाल लिया।

एक बार फिर प्रियंका अपने 'मेट गाला' लुक को लेकर चर्चा में हैं। पहले प्रियंका के खाकी रंग के लंबे ट्रेंच कोट पर मीम्स बने। फिर प्रियंका एक वाइन कलर के गाउन के साथ एक ऐसा हेड गेयर लगाकर आईं कि लोगों को हजम नहीं हुआ और अब प्रियंका ने ऐसा लुक बदला है कि पहचानना मुश्किल हो रहा है।

यह भी देखें... इमरान खान ने टीपू सुल्तान को किया सलाम, शशि थरूर ने कही ये बात

न्यूयॉर्क में हुए इस इवेंट में निक और प्रियंका मैचिंग व्हाइट और सिल्वर कपड़ों में नजर आए। प्रियंका ने Dior ब्रांड की ड्रेस पहनी थी। इस थाई हाई स्लिट वाली सिल्वर ड्रेस में प्रियंका खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन उनके हेयर स्टाल ने बात बिगाड़ दी। प्रियंका के हेयर स्टाइलिस्ट ने उन्हें 'अफ्रीकन कर्ल' दिए जो कि इस लुक पर इतने जमे नहीं।

अपने इस लुक के साथ उन्होंने एक ताज पहना था। थीम के हिसाब से भले ही ये लुक एकदम परफेक्ट हो। लेकिन हमारे देसी पीपल को ये हेयर स्टाइल ऐसा लग रहा था जैसे कि करंट लगने के बाद हालत हो जाती है।

Tags:    

Similar News