Mika Singh Birthday: 44 साल के हुए मीका सिंह, विवादों से रहा गहरा नाता

Mika Singh Birthday: सिंगर मीका हर साल अपना जन्मदिन 10 जून को मनाते हैं। मीका सिंह आज पूरे 44 साल के हो गए है।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-06-10 10:23 GMT

मीका सिंह (फोटो: सोशल मीडिया )

Mika Singh Birthday: सिंगर मीका सिंह (mika singh )  हर साल अपना जन्मदिन 10 जून को मनाते हैं। मीका सिंह आज पूरे 44 साल के हो गए है। पंजाबी और हिंदी फिल्मों में अपने बेहतरीन गानों से लोगों को नचाने वाले मीका अपने भाई दलेर मेहंदी की तरह ही पॉपुलर हैं। मीका के सभी गाने युवाओं में काफी पॉपुलर होते हैं। जितने उनके गाने पॉपुलर होते हैं उतने ही विवादों के चलते सुर्ख़ियों में रहते हैं। या यू कह लें जहा मीका सिंह वाह विवाद होना तय है। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके विवादों के बारे में।

मीका सिंह -राखी सावंत (फोटो : सोशल मीडिया )

ये बात 2006 की है जब मीका सिंह अपने गानों के अलावा किसी ना किसी विवाद के चलते चर्चा में आए थे। उस दिन मीका सिंह ने जन्मदिन की पार्टी रखी थी जिसमें कई स्टार्स आए हुए थे उनमे से एक कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत भी थी। इस पार्टी में मीका ने अपना आप खो दिया और सरे आम लोगों से सामने राखी को जबरदस्ती किस कर दिया। उनके इस हरकत से पार्टी में मौजूद सभी हैरान रह गए थे। इस हादसे के बाद राखी ने जम कर हंगामा किया और FIR भी दर्ज करवाई। लेकिन अब 15 साल बाद दोनों ने दोस्ती कर ली है।

आपको बता दें, अपनी दमदार आवाज से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले मीका बचपन में पटना साहेब गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे। इंडस्ट्री में कई साल रिजेक्शन झेलने के बाद साल 1998 में उनकी एलबम 'गाना सावन में लग गई आग' निकली जो ज़बरदस्त हिट साबित हुई। इसे बाद तो मीका के पास गानों की लाइन लग गई। बतौर सिंगर उन्होंने सैकड़ों गाने गाए हैं वो भी अलग लग भाषाओं में।

कार में बैठे दिखे मीका सिंह (फोटो: सोशल मीडिया )

हिट एंड रन मामले में भी फंसे

2014 में मीका सिंह पर हिट एंड रन का मामला दर्ज हुआ था उनपर आरोप लगा था कि उन्होंने एक ऑटो को टक्कर मारी , उसमें बैठी हुई एक महिला जख्मी हो गई थी। लेकिन इसपर सिंगर का कहना था कि उस वक़्त उनकी कार कोई और चला रहा था।

कस्टम टैक्स चोरी का आरोप

2013 में सिंगर पर कस्टम टैक्स चोरी का भी आरोप लगा था।आरोप ये था कि मीका के पास फॉरेन करंसी लिमिट से कई ज्यादा है। उस दौरान उन्हें बैंकॉक से मुंबई आए समय गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद ही उन्हें छोड़ दिया गया।

लाइव स्टेज शो में मीका सिंह (फोटो: सोशल मीडिया )

डॉक्टर पर उठाया था हाथ

मीका जगह जगह कॉन्सर्ट करते रहते हैं। उन्हें देखने दूर दूर से भीड़ आई हैं। इसी दौरान एक भीड़ में खड़े डॉक्टर को सिंगर ने थप्पड़ जड़ दिया था। जिसे चलते वो एक बार फिर विवादों में आ गए थे।

Tags:    

Similar News