सिंगर से ज्यादा मीका हैं कंट्रोवर्शियल किंग, आप जानते हैं असली नाम ?

Update: 2016-06-10 05:50 GMT

[nextpage title="NEXT" ]

मीका सिंह और सनी लीओन- फाइल फोटो

मुंबई:'इब्ने बबूता’, ‘बन गया कुत्ता’ ‘ए गनपत...चल दारु ला रे’, ‘शेक दैट बूटी’, ‘इश्क की मां की’, ‘सारी दुनिया मेरे इस पे’ और दिल में बजी गिटार जैसे एक से बढ़कर एक कंट्रोवर्सिअल गाने गाने वाले सिंगर मीका सिंह आज अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और वे फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह से जुड़ी इंट्रेस्टिंग बातें

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

अपने मस्तमौला अंदाज से आए दिन कंट्रोवर्सी क्रिएट करने वाले वाले मीका सिंह का विवादों से चोली दामन का रिश्ता है। जब भी मीका सिंह का नाम आता है तो उनके साथ राखी सावंत का नाम जरुर आ जाता है। साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को मीका सिंह ने सरेआम लिपलॉक कर लिया था और इसके चलते मीका सिंह को दिनों मीडिया की हाय तौबा का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही आजकल यह खबरें भी उड़ाई जा रही हैं कि मीका सिंह मम्मी डैडी गर्ल उर्वशी रौतेला से शादी करने वाले हैं।

सिर्फ राखी ही नहीं कंट्रोवर्सिअल किंग मीका सिंह के नाम बॉलीवुड में कई पंगे दर्ज हैं, जिनमें से सबसे फेमस कुछ इस तरह हैं-

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की लाइफ से जुड़ी फेमस कंट्रोवर्सीस

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

हाल ही में मीका सिंह ने फिल्म सुल्तान में सलमान और अरिजीत के गाने पर अपना बेतुका बयान देकर फिर से विवादों में छा गए हैं। सिंगर अरिजीत के सलमान खान से खुलेआम माफ़ी मांगने के बाद भी सल्लू ने माफ़ नहीं किया है। इस पर मीका सिंह ने कहा कि युवाओं से गलती हो जाती है। मैं अरिजीत को समझाऊंगा।

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की द कपिल शर्मा शो कंट्रोवर्सी

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

कुछ समय पहले ही कॉमेडी नाइट्स बचाओ के जज होने के बावजूद मीका का अपने दोस्त कपिल शर्मा के नए शो द कपिल शर्मा शो में जाना महंगा पड़ा इससे उन्होंने कलर्स चैनल वालों से पंगा ले लिया। असल में कलर्स में कृष्णा के शो कॉमेडी नाइट बचाओ में बतौर जज होते हुए भी कपिल के नए शो में आ गए तो कंट्रोवर्सी तो होनी थी।

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की थप्पड़ कंट्रोवर्सी

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

मीका उस समय फैन की नजरों में बुरी तरह गिर गए थे, जब उन्‍होंने एक कान्‍सर्ट के दौरान एक डॉक्‍टर को खुलेआम थप्पड़ मार दिया था

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की सिंगर शान से जुड़ी कंट्रोवर्सी

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

बताया जाता है कि एक बार मीका सिंह की शान से नेशनल टीवी पर झगड़ा जाने माने सिंगर शान से अमूल वॉइस ऑफ इंडिया में अच्छी खासी भिड़ंत हो गई थी, जिसके लिए भी मीका सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया था।

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की बिपाशा बसु कंट्रोवर्सी

[/nextpage]

[nextpage title="NEXT" ]

एक बार मीका सिंह ने बिपाशा बसु के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी और उसपे लिखा था कि बिपाशा ने उन्हें किस किया। ये कॉमेडी नाइट विद कपिल के दुबई में लाइव शो के दौरान की तस्वीर थी। बाद में उन्होंने साफ किया की असल में किस दादी ने किया था। इसपर बिपाशा मीका से काफी नाराज हुई थी

आगे की स्लाइड्स में जानिए मीका सिंह की गुजरात कंट्रोवर्सी

[nextpage title="NEXT" ]

बताया जाता है कि मीका सिंह कि वजह से गुजरात में एक महिला ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। उसका कहना था कि मीका सिंह ने उससे पैसे लिए थे लेकिन कॉन्सर्ट नहीं हो पाया और मीका ने पैसे भी वापस नहीं किए, जिसका दबाब उसके उसपर बन गया।

[/nextpage]

 

Tags:    

Similar News