VIDEO: मॉडल से नन बनी सोफिया का बड़ा खुलासा, हज यात्रा के दौरान मेरे साथ हुई शर्मनाक हरकत

Update: 2017-04-16 09:49 GMT

मुंबई: खुद को पॉपुलर करने के लिए मॉडल्स किसी भी हद तक जा सकती हैं। मीडिया कवरेज और लोगों का ध्यान बटोरने के लिए ये मॉडल्स आए दिन कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़े। लेकिन सोफिया हयात जो करती हैं, उसे सुनकर सबके होश ही उड़ जाते हैं।

कभी वह अपनी हद से ज्यादा बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया में शेयर करती है, तो कभी नन बन जाती है। वहीं कुछ समय के बाद फिर से अपनी न्यूड फोटोज शेयर करती है। लेकिन इस बार सोफिया हयात ने जो कुछ भी कहा है, उससे कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि हज यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया। उनका कहना है कि जब वह लाइन में खड़ी थी, तो एक शख्स उन्हें बार-बार गलत तरीके से छू रहा था।

वह कह रही हैं कि मक्का में ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह अपने फियांसे से बिछड़ गई। इसके बाद उनके पीछे खड़ा शख्स गलत तरीके से छूते हुए उन्हें धक्का देने लगा। उसने मेरा उत्पीड़न किया। आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने उसे गुस्से में मुड़कर देखा, पर फिर भी वह बाज नहीं आया। जब हिजाब मेरे गले में फंसने लगा, तब मैं जोर से चीखी और आस-पास के लोग मेरी हेल्प के लिए आगे आए।

सोफिया हयात आगे कहती हैं कि 'इस्लाम महिलाओं का सम्मान करना सिखाता है। जिसने भी यह किया गलत किया वह सच्चा मुसलमान नहीं है।

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात का यह सब कहते हुए वायरल वीडियो

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात के वायरल फोटोज

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात के वायरल फोटोज

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात के वायरल फोटोज

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात के वायरल फोटोज

Full View

आगे की स्लाइड में देखिए सोफिया हयात के वायरल फोटोज

Full View

Tags:    

Similar News