Movie Release This Week: बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे अजय देवगन-विजय सेतुपति, ये 4 बड़ी फिल्में इस हफ्ते करेंगी एंटरटेन

Movie Release This Week: आने वाला वीकेंड बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जो ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करने के लिए तैयार है।

Update:2023-03-28 20:10 IST
Movie Release This Week (Image Credit: Instagram)

Movie Release This Week: क्या आपको भी फिल्में देखना पसंद है? अगर हां, तो आने वाला शुक्रवार आपके लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस शुक्रवार यानी 31 मार्च 2023 को बॉक्स ऑफिस पर चार बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है, जो आपका भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इन फिल्मों को लेकर ऑडियंस के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। तो आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-सी 4 बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

अजय देवगन - 'भोला' (Ajay Devgn - Bholaa Movie Release Date)

इस शुक्रवार यानी 31 मार्च 2023 को बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' रिलीज होने वाली है। एक्टर काफी वक्त से फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। अजय देवगन को 'भोला' से काफी उम्मीदे हैं। 'रनवे 34' के बाद उन्होंने भोला को भी डायरेक्ट किया है। वह इसके प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म में अजय के साथ तब्बू और अमाला पॉल भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है।

नानी- 'दसरा' (Nani - Dasara Movie Release Date)

नानी और कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म 'दसरा' का भी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 31 मार्च 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। यह फिल्म तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हो रही है। वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म से अजय देवगन की 'भोला' को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

जिम्मी शेरगिल - 'आजम' (Jimmy Shergill - Aazam Movie Release Date)

वहीं, 31 मार्च 2023 को जिम्मी शेरगिल स्टारर 'आजम' भी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म मे अभिमन्यु सिंह, इंद्रनील सेनगुप्ता, रजा मुराद जैसे प्रतिभाशाली एक्टर हैं।

विजय सेतुपति - 'विदुथलई पार्ट - 1' (Vijay Sethupathi - Viduthalai Part 1 Movie Release Date)

इसके अलावा, बॉक्स ऑफिस पर विजय सेतुपति और सूरी स्टारर 'विदुथलई पार्ट 1' भी रिलीज हो रही है। हालांकि, फिल्म हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज होगी या नहीं इसको लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। अगर ये हिंदी में रिलीज होती है, तो संभव है कि अजय देवगन के लिए मुश्किल हो सकती है, क्योंकि विजय सेतुपति की साउथ के साथ-साथ नॉर्थ में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं।

खैर, फिल्म चाहे कोई भी क्यों ना हो हर कोई अपने काम में बराबर की मेहनत करता है। फिलहाल, इनमें से आपका फेवरेट एक्टर कौन है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Tags:    

Similar News