Mr. & Mrs. Mahi : एमएस धोनी के जीवन पर आधारित है ये फिल्म, जानिए रिलीज डेट

Mr. & Mrs. Mahi Release Date: राजकुमार राव व जान्हवी कपूर की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi के रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है, जानिए कब होगी फिल्म रिलीज

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2024-04-14 09:35 IST

Mr. & Mrs. Mahi Release Date 

Mr. & Mrs. Mahi Release Date: मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi) जिसमें राजकुमार राव (Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) नजर आने वाले है। इस फिल्म का अनॉउंसमेंट काफी पहले ही कर दिया गया था। लेकिन इसके रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठा था। आर इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। इसके पीछे की वजह है फिल्म का टाइटल Mr. & Mrs. Mahi जोकि लोगो को काफी आकर्षित कर रहा है। फिल्म का टाइटल देखने के बाद लोगो के मन में यही सवाल है कि क्या मिस्टर एंड मिसेज माही एमएस धोनी से संबंधित हैं? क्योकि इसका सरनेम भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध कैप्टन व खिलाड़ी MS Dhoni पर आधारित है। चलिए जानते है कब रिलीज होगी Mr. & Mrs. Mahi व इसके बारे में अन्य जानकारी

मिस्टर एंड मिसेस माही रिलीज डेट (Mr. & Mrs. Mahi Release Date)-

राजुकमार राव(Rajkumar Rao) व जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi के रिलीज डेट पर से पर्दा उठ गया है। बता दे कि राजकुमार राव व जान्हवी कपूर की फिल्म Mr. & Mrs. Mahi इस साल यानि 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

मिस्टर एंड मिसेस माही कास्ट (Mr. & Mrs. Mahi Cast)-

मिस्टर एंड मिसेस माही (Mr. & Mrs. Mahi)  करण जौहर (Karan Johar) के बैनर तले बनी हुई फिल्म है। जिसमें राजकुमार राव व जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा अन्य किरदार भी नजर आएंगे। 

मिस्टर एंड मिसेस माही मूवी स्टोरी (Mr. & Mrs. Mahi Story)-

मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr. & Mrs. Mahi) में राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहे। तो वहीं जान्हवी कपूर इस फिल्म में महिमा नामक किरदार में नजर आएंगी। जान्हवी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर-तरीकों को अपनाने के लिए छह महीने की कठिन ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा था। इस फिल्म की कहानी भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के जीवन पर आधारित है। 

Tags:    

Similar News