Ms Dhoni: फ्लाइट की इकॉनमी क्लास में यात्रा कर रहे धोनी को एयर होस्टेस से मिला खास गिफ्ट, वीडियो हो गया वायरल

Ms Dhoni: सोशल मीडिया पर फेमस पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में क्या खास है?;

Update:2023-06-26 14:49 IST
Ms Dhoni: फ्लाइट की इकॉनमी क्लास में यात्रा कर रहे धोनी को एयर होस्टेस से मिला खास गिफ्ट, वीडियो हो गया वायरल
Ms Dhoni (Image Credit: Instagram)
  • whatsapp icon

Ms Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी हर किसी के दिल में बसते हैं, उनके करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। यही कारण है कि अक्सर धोनी के वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रैंड करते रहते हैं। इस बीच इंटरनेट पर धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी पत्नी साक्षी के साथ इंडिगो की फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं, लेकिन इस वीडियो में जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा, वह था धोनी को एयर होस्टेस का मिठाई और चॉकलेट देना।

Also Read

वायरल हुआ एमएस धोनी का वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक एयर होस्टेस धोनी के पास जाती है और उन्हें एक नोट के साथ चॉकलेट ऑफर करती है, जिसके बाद धोनी उसमें से 'ओमानी खजूर' का एक पैकेट उठाते हैं और उस नोट को भी अपने पास रख लेते हैं। वहीं, वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी अपनी सीट पर बैठकर कैंडी क्रश गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो एयर होस्टेस नितिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा कैंडी क्रश

अब जैसे ही धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, तो फैंस ने भी धोनी की तरह कैंडी क्रश खेलने का फैसला कर लिया। जिसके बाद अब कैंडी क्रश सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लग गया है। फैंस का कहना है - 'हम भी धोनी की तरह कैंडी क्रश खेलेंगे।' जी हां, धोनी को देखते हुए अब उनके फैंस में भी यह गेम खेलने की होड़ लग गई है, जिसके बाद ट्विटर पर ट्रेंड करने लग गया है। बता दें कि इस वीडियो के बाद इस मोबाइल ऐप में करीब 30 लाख नए यूजर्स जुड़ गए हैं, जिससे कंपनी को काफी फायदा पहुंचा होगा।

आईपीएल में धोनी को लगी थी चोट

बता दें कि आईपीएल 2023 में एमएस धोनी ने चोट लगे हुए घुटने के साथ खेला था। इस चोट के कारण धोनी को काफी दिक्कत भी हुई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवीं बार टीम को चैंपियन बनाया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस चोट की वजह से धोनी को सर्जरी करवानी पड़ी थी और वह फिलहाल रिकवरी में है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि आईपीएल का 16वां सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। खैर, यह तो बाद में पता चलेगा।

Tags:    

Similar News