9 साल की उम्र में हैरेसमेंट का शिकार हुईं आयशा खान, कहा- 'मुंह दबाया और मैं चिल्लाती रही...'

Ayesha Khan Molested: 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह 9 साल की उम्र में हैरेसमेंट का शिकार हुई थीं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।;

Written By :  Ruchi Jha
facebook icontwitter icon
Update:2024-01-29 21:35 IST
9 साल की उम्र में हैरेसमेंट का शिकार हुईं आयशा खान, कहा- मुंह दबाया और मैं चिल्लाती रही...
  • whatsapp icon

Ayesha Khan Molested: 'बिग बॉस 17' का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है और इस सीजन को अपना विनर भी मिल चुका है। बिग बॉस 17 की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने उठाई है, लेकिन शो खत्म होने के साथ ही 'बिग बॉस 17' की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जी हां...सोशल मीडिया पर आयशा खान का एक वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में आयशा अपने साथ हुई हैरेसमेंट के बारे में बताती नजर आ रही हैं। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...

9 साल की उम्र में हैरेसमेंट का शिकार हुईं आयशा

दरअसल, हाल ही में आयशा खान ने सिद्धार्थ कानन के लिए एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस 9 साल की उम्र में अपने साथ हुए मोलेस्टेशन के बारे में बताती दिख रही हैं। वीडियो में आयाशा कहती हैं- ''एक अंकल आए और उन्होंने मुझे आवाज दी। मैंने पूछा हां अंकल? तो उन्होंने मुझे अपने पास आने को कहा और मैं उनके पास गई। उनके हाथ में एक एड्रेस था। वो उसके बारे में पूछ रहे थे, तो मैंने उन्हें बता दिया। फिर उन्होंने पूछा कि क्या मैं उन्हें वहां लेकर जा सकती हूं। तो मैंने हामी भर दी।''


गिड़गिड़ाती रही लेकिन नहीं छोड़ा- आयशा खान

आयशा ने आगे बताया- ''हम बिल्डिंग में गए। जहां मैं फर्स्ट फ्लोर पर उनको लेकर गई। फिर हम नीचे उतर ही रहे थे कि उन्होंने पीछे अचानक से सीढ़ियों पर धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने खुद को मेरे ऊपर फोर्स करना शुरू कर दिया। उस पल मैं समझ ही नहीं पा रही थी क्या हो रहा है। पर इतना समझ आ रहा था कि कुछ तो गलत हो रहा है। लेकिन क्या हो रहा है। वो समझ नहीं आ रहा था। एक 9 साल की लड़की को क्या ही समझ आएगा। मैं चिल्ला नहीं पाई। कुछ भी नहीं कर पाई। उनका हाथ मेरे मुंह पर था। वो मुझे रोक रहे थे। मैं पूरा टाइम ये बोल रही थी कि मेरी मम्मी वहां खड़ी है। प्लीज अंकल मुझे जाने दो। मेरी मम्मी वहां खड़ी है।'' वीडियो में आयशा ये पूरी घटना को सुनाते हुए रोती नजर आईं। वहीं, एंकर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। वाकई आयशा खान के साथ जो हुआ वो किसी भी लड़की के लिए बेहद दर्दनाक और डरावना है।

Full View

आयशा खान ने मुनव्वर पर लगाए गंभीर आरोप

आयशा खान और मुनव्वर फारुकी की बात करें, तो शो में दोनों की पर्सनल लाइफ ने खूब सुर्खियां बटोरी है। आयशा ने 'बिग बॉस 17' में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, लेकिन शो में आने का उनका मकसद मुनव्वर का असल चेहरा नेशनल टीवी पर रिवील करना था। आयशा खान ने नेशनल टीवी पर मुनव्वर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने बताया था कि मुनव्वर ने उन्हें धोखा दिया है और नाजिला के साथ-साथ वह उन्हें भी डेट कर रहे थे।

Tags:    

Similar News