Naagin 7 में Priyanka Chahar Choudhary नागिन की भूमिका निभाएंगी या नहीं जानिए

Naagin 7 Priyanka Chahar Choudhary: प्रियंका चाहर चौधरी ने बताया कि वो Naagin 7 का हिस्सा बनेंगी या नहीं, जानिए क्या कहा प्रियंका ने

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-08-03 04:06 GMT

Naagin 7 Latest News (Image - Social Media) 

Naagin 7 News: एकता कपूर (Ekta Kapoor)  के सुपर नैचुरुल शो Naagin 7 का हर किसी को इंतजार है। इससे ज्यादा इंतजार दर्शकों को इस चीज का है कि Naagin 7 में आखिर कौन-सी एक्ट्रेस नागिन की भूमिका निभाएगी। अक्सर देखा गया है कि एकता कपूर ने Naagin Serial में कुछ सालों से Bigg Boss Ex Contestants को कास्ट कर रही हैं। जैसे Naagin 6 में एकता कपूर ने Tejasswi Prakash को कास्ट किया था। तो वहीं एकता कपूर बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में जब गई थी। तब उन्होंने कहा था कि अपने शो के लिए यहाँ से कंटेस्टेंट को कास्ट करने आई हैं। जिसके बाद से Naagin 7 को लेकर लगातार चर्चाऐं होने लगी कि प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 का हिस्सा बनेंगी। अब जाकर प्रियंका ने इसपर जवाब दिया है। 

नागिन 7 में प्रियंका नजर आएंगी या नहीं ( Is Priyanka Chahar Choudhary In Naagin 7)-

एकता कपूर के शो Naagin 7 में कुछ प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। ऐसी खबरें कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अब जाकर Priyanka Chahar Choudhary ने इसका जवाब दिया है। प्रियंका ने बताया कि जब से वो बिग बॉस से निकली है हर कोई उनसे एक ही सवाल पूछ रहा है कि क्या वो Naagin 7 का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसका जवाब देते हुए Priyanka Chahar Choudhary ने बताया कि मैं बता दू कि मैं एक ही शो कर रही हूँ वो है दस दिन की रात और आप मुझे जल्द ही आने वाले दिनों में अन्य प्रोजेक्ट में भी देखने वाले हैं। 

लेकिन जिस तरह से प्रियंका चाहर चौधरी ने Naagin 7 को लेकर अपनी बात खुलकर मीडिया के सामने कही है उससे यही लगता है कि प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के शो नागिन 7 (Naagin 7) का हिस्सा नहीं बनने वाली है। जबसे ये खबरें प्रियंका के फैंस को पता चली है, तबसे उनका दिल टूट गया है। क्योंकि Bigg Boss 16 के बाद से ही प्रियंका के फैंस उनको Naagin 7 में देखना चाहते थे। यहीं वजह है कि उनका सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियोज व फोटोज भी फैंस ने एडिट करके शेयर किया है। 

Tags:    

Similar News