Naagin 7 Start Date: नागिन 7 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, एकता कपूर ने रोकी शूटिंग

Naagin 7 Release Date: नागिन 7 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है लेकिन लगता है दर्शकों का ये इंतजार और लंबा होने वाला है, चलिए जानते हैं कब आएगा नागिन 7

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-22 11:50 GMT

Naagin 7 Release Date 

Naagin 7 Release Date: एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो का दर्शको को पिछले 1 साल से इंतजार हैं। जब नागिन 6 खत्म हुआ था। उस दिन से दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार है। नागिन कलर्स टीवी का सबसे चर्चित सीरियल है। इसका हर एक सीजन का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। जिसके पीछे की वजह होती है। नागिन में नजर आने वाले कास्ट भी क्योंकि कई सालों से Naagin में लगातार बिग बॉस रियलटी शो के कंटेस्टेंट नागिन के अगले सीजन में नजर आते हैं। इस बार भी नागिन 7 में नागिन के लीड एक्ट्रेस को लेकर लोगो ने कई सारी संभावनाएं बनाई हैं। चलिए जानते हैं Naagin 7 कब शुरू होगा और इससे जुड़े ताजा अपडेट 

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Start Date)-

नागिन 7 को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं। जिसके अनुसार बताया जा रहा है कि Naagin 7 के लिए प्रोडक्शन हाउस अधिकारियों और चैनल के लोगों के बीच एक मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में ये साफ नहीं हो पाया है कि Naagin 7 कब शुरू होगा। इसी वजह से एकता कपूर और उनकी टीम ने Naagin 7 के लिए चल रही सभी तैयारियों को रोक दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि Naagin 7 इस साल नहीं यानि अगले साल 2025 तक कलर्स टीवी पर रिलीज (Naagin 7 Release Date) किया जा सकता है। इन सब खबरों पर अभी तक एकता कपूर या उनकी टीम की तरफ से किसी प्रकार का अपडेट साझा नहीं किया गया है। 

नागिन 7 कास्ट (Naagin 7 Cast)-

नागिन 7 में नागिन के किरदार में कौन-कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। इसको लेकर लगातार खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खबरों कि मानें तो प्रियंका चाहर चौधरी, निमृत कौर, शिवांगी झा, ईशा मालविया, आएशा सिंह, रिद्धिमा पंडित Naagin 7 में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।

Tags:    

Similar News