Naagin 7 Promo: नागिन 7 का नया प्रोमो जारी, तेजस्वी प्रकाश ने बताया कौन होगी नागिन

Naagin 7 Promo In Hindi: एकता कपूर के शो नागिन 7 का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजरा है, हर रोज इससे जुड़े ताजा अपडेट सामने आते रहते हैं, अब नागिन 7 का नया प्रोमो आया है।

Written By :  Shikha Tiwari
Update: 2024-07-02 08:27 GMT

Naagin 7 Update: नागिन कलर्स टीवी का सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक हैं। एकता कपूर ने नागिन के पहले सीजन की शुरूआत 1 नवंबर 2015 में किया था। जिसमें नागिन के किरदार में बॉलीवुड अभिनेत्री मोनी रॉय नजर आई थी। एकता कपूर का ये सीरियल सुपर-डुपर हिट रहा। जिसके बाद एकता कपूर ने नागिन के लागातार 6 सीजन हर साल रिलीज किया। जिसमें से नागिन के आखिरी सीजन यानि नागिन 6 में नागिन के किरदार में बिग बॉस विनर व टीवी की सबसे हॉट बहू तेजस्वी प्रकाश नजर आई थी। इस सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं अब दर्शकों को नागिन 7 (Naagin 7) का बेसब्री से इंतजार हैं। नागिन 7 का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें नागिन का चेहरा रिवील किया गया है। चलिए जानते हैं कबतक रिलीज किया जाएगा कलर्स टीवी पर नागिन 7 (Naagin 7 Release Date) और कौन-सी एक्ट्रेस बनेगी इस बार नागिन

नागिन 7 प्रोमो जारी ( Naagin 7 Promo Out In Hindi)-


एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो नागिन 7 (Naagin 7) का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है और लगातार इस शो के रिलीज डेट में देरी हो रही है। तो वहीं इस बार नागिन 7 में कौन-सी एक्ट्रेस मुख्य किरदार में नजर आएगी। इसका भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसके अलावा इस समय सोशल मीडिया पर नागिन 7 (Naagin 7) का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) नजर आ रही हैं। जिसमें तेजस्वी बोल रही हैं, कि आएगी हमशे भी ज्यादा शक्तिशाली नागिन आएगी, जो इस महाशक्तिशाली नागमणि की नई महाशक्तिशाली उत्तराधिकारी होगी। एक नई नागिन आएगी। जो महाशक्तिशाली नागिन आएगी वो यही हैं, इसी ब्रह्मण में यहीं कही है। आएगी एक नई नागिन आएगी। जिससे साफ पता चलता है कि तेजस्वी प्रकाश के बाद नागिन 7 (Naagin 7) में एक नई नागिन देखने को मिलने वाली है। जोकि आजतक की जितनी भी नागिने आई हैं, उन सबसे ज्यादा शक्तिशाली होगी। 

नागिन 7 कब आएगा (Naagin 7 Release Date In Hindi)-

नागिन 7 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बता दे कि नागिन 7 (Naagin 7) की शूटिंग तो शुरू हो चुकी है। क्योंकि नागिन 7 के सेट से सोशल मीडिया पर तस्वीरे सामने आई थी। लेकिन नागिन 7 कब कलर्स टीवी पर आएगा। इसके बारे में मेकर्स ने किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो नागिन 7 जुलाई 2024 (Naagin 7 Kab Aayega) के अंत तक कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार प्रसारित किया जा सकता है।

नागिन 7 कास्ट ( Naagin 7 Cast)

तो वहीं इस बार एकता कपूर के नागिन 7 (Cast Of Naagin 7) में नागिन के किरदार के लिए कई सारे नाम सामने आए थे। जिनमें प्रियंका चाहर चौधरी, आयशा खान, ईशा मालविया, जेनिफर विंगेट का नाम शामिल था। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं, कि एकता कपूर ने टीवी की रोबोट बहू यानि रिद्धिमा पंडित को नागिन के किरदार के लिए फाइनल कर लिया है। 

Tags:    

Similar News