Naagin 7 Actor: नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ रोमांस करेगा ये एक्टर

Naagin 7 Actor Name: नागिन सीजन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल में नजर आएंगी या कोई और एक्ट्रेस इसपर आया ताजा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

Report :  Shikha Tiwari
Update: 2024-09-11 05:04 GMT

Naagin 7 Actor Name

Naagin 7 Actor: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सुपरनैचुरल शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो Naagin 7 कब आएगा और इस बार नागिन सीजन 7 में दर्शकों को मुख्य भूमिका में कौन से एक्टर और एक्ट्रेस देखने को मिलने वाले हैं। बता दे कि इस समय सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ये एक्टर रोमांस करता हुआ आ सकता है नजर कभी किया था जेनिफर विंगेट के साथ रोमांस 

नागिन 7 में कौन-सा एक्टर होगा (Naagin 7 Actor Name)-


एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो Naagin 7 जोकि हर साल बिग बॉस के साथ ही प्रारंभ हो जाता है। लेकिन अभी तक नहीं हुा है। जिसकी वजह से दर्शकों को काफी बेसब्री से इसका इंतजार है। नागिन के अगले सीजन का दर्शक इसलिए भी इंतजार करते हैं। क्योंकि वो जानना चाहते हैं कि आखिरकार इस बार नागिन की भूमिका में कौन-सी एक्ट्रेस नजर आएगी और उसके साथ कौन-सा एक्टर रोमांस करेगा। तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ प्रियंका चाहर चौधरी के ही नागिन बनने के चर्चे हो रहे हैं। जबकि वो इसको लेकर बता चुकी हैं कि उनको अभी रोल ऑफर नहीं हुआ है। 

लेकिन इसके बावजूद भी Priyanka Chahar Choudhary के फैंस ये चाहते हैं कि वो Naagin 7 में नागिन बने। इसके साथ ही कल सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस ये मेनिफेस्ट करने लगे कि प्रियंका चाहर चौधरी और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) एक साथ कोई प्रोजेक्ट करें। जिसके बाद से अब ये चर्चा होने लगी है कि Naagin 7 में प्रियंका चाहर चौधरी के साथ हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आ सकते हैं। इससे पहले शहजादा धामी, शक्ति अरोड़ा, अभिषेक कुमार और कई सारे एक्टर का नाम इस सीरियल के लिए चर्चा में आ चुका है। 

लेकिन अभी तक Ekta Kapoor द्वारा Naagin 7 की कास्ट को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं साझा की गई है। बस एकता कपूर ने इतना कहा है कि नागिन अपना बदला लेने जरूर आएगी। और वहीं नागिन 6 के अंत में Naagin 7 का एक प्रोमों भी जारी किया था। 

Tags:    

Similar News