The Paradise: नए साल पर नानी ने The Paradise का जारी किया धांसू पोस्टर, देखें

The Paradise: नए साल की मौके पर नानी ने The Paradise से अपना एक नया पोस्टर जारी किया है, जो बहुत ही शानदार है।

Update:2026-01-01 17:58 IST

The Paradise Movie 

The Paradise Poster: सुपरस्टार नानी अपनी आने वाली फिल्म The Paradise को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहें हैं, उनकी इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है, फैंस को पूरा यकीन है कि द पैराडाइज फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी, क्योंकि जिस तरह के धांसू पोस्टर अब तक सामने आए हैं, उन्हें देख यही कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली है। वहीं अब आज नए साल की मौके पर नानी ने अपना एक नया पोस्टर जारी किया है, जो बहुत ही शानदार है।

The Paradise से नानी का धांसू पोस्टर वायरल

साउथ सुपरस्टार नानी ने नए साल के मौके पर अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया है, उन्होंने थोड़ी देर पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर The Paradise का नया पोस्टर रिवील कर दिया है। नानी का लुक बेहद धमाकेदार है, वे एक्शन अवतार में नजर आ रहें हैं। नानी के सामने आए इस लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहें हैं। पोस्टर देख ही फैंस कहने लगें हैं कि धमाका होने वाला है।

Full View

नानी की फिल्म में मोहन बाबू भी आएंगे नजर

बता दें कि नानी की मोस्ट चर्चित फिल्म द पैराडाइज को श्रीकांत ओडेला निर्देशित कर रहें हैं। नानी और श्रीकांत ओडेला दूसरी बार एक साथ काम कर रहें हैं, इससे पहले दोनों ने दसरा फिल्म में बड़े पर्दे पर धमाका किया था। नानी की द पैराडाइज में साउथ अभिनेता मोहन बाबू भी नजर आएंगे, जी हां! कुछ समय पहले ही मोहन बाबू का लुक जारी कर उनका स्वागत फिल्म में किया गया था।

कब रिलीज होगी फिल्म द पैराडाइज

सुपरस्टार नानी की फिल्म द पैराडाइज में मोहन बाबू खतरनाक विलेन का किरदार निभायेंगे, यानी कि नानी और मोहन बाबू के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगा। श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बन रही फिल्म द पैराडाइज को SLV सिनेमाज़ ने प्रोड्यूस किया जा रहा है। द पैराडाइज 26 मार्च 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी, इसे आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News