Nargis Fakhri Husband: नरगिस फाखरी के पति कौन हैं, जिनसो कि चोरी-छुपे शादी

Who is Nargis Fakhri Husband: रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने कर ली शादी, जानिए कौन हैं नगरिस फाखरी के पति;

Written By :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-22 09:12 IST

Nargis Fakhri Husband (Image Credit- Social Media)

Nargis Fakhri Husband: रॉकस्टार, हाउसफुल जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने अचानक से शादी करके सबको शॉक्ड कर दिया है। बता दे कि एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स में एक गुप्त समारोह में अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड टोनी बेग (Tony Beig) के साथ गुप्त रूप से विवाह कर लिया है। हालांकि नरगिस (Nargis Fakhri) ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन अंतरंग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। चलिए जानते हैं कौन हैं नरगिस फाखरी के पति टोनी बेग 

नरगिस फाखरी के पति टोनी बेग कौन हैं (Who is Nargis Fakhri Husband Tony Beig In Hindi)-


नरगिस फाखरी के पति टोनी बेग का जन्म 1984 में कश्मीर में हुआ था। उनकी उम्र 41 साल है। टोनी बेग (Nargis Fakhri Husband) पेशे से एक बिजनेस मैन हैं। बिजनेस की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। वह कश्मीरी मूल के अमेरिका स्थित बिजनेस टाइकून हैं। अपनी कई उपलब्धियों के बीच, टोनी को डियोज ग्रुप के संस्थापक और वैश्विक परिचालन निर्देशक के रूप में इनको जाना जाता है। एक कंपनी जो मुख्य रूप से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में थोक कपड़ों के निर्माण और आपूर्ति में माहिर है। इतना ही नहीं टोनी टेलीविजन प्रोड्यूसर जॉनी बेग के भाई भी हैं। 

टोनी बेग ने बिजनेस के माध्यम से अपने जीवन का कुछ हिस्सा भारत, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका में बिताया है। टोनी ने ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी से बिजनेस, मैनेजमेंट और मार्केटिंग में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) किया हुआ है।  

टोनी ने 2005 में अपने करियर की शुरूआत अमेरिका में अग्रणी कपड़े और परिधान ब्रांड, एलानिक इंटरनेशनल के प्रबंध निर्देशक बन गए। इन वर्षों में टोनी अपने काम से व्यवसाय जगत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में सफल रहे लेकिन फिर भी मीडिया की चकाचौंध से दूर एक कम प्रोफाइल बनाए रखने में कामयाब रहे। हालाँकि नरगिस फाखरी के साथ उनके रिश्ते ने कभी-कभी उन्हें सुर्खियों में ला दिया। 

नरगिस फाखरी और टोनी बेग लव-स्टोरी (Nargis Fakhri Tony Beig Love Story)-

खबरों कि मानें तो नरगिस फाखरी और टोनी बेग का रोमांस 2022 में शुरू हुआ और तब से दोनों एक साथ हैं। इस जोड़े को कई कार्यक्रमों में एक साथ देखा गया है। और टोनी ने सोशल मीडिया पर अपने समय की झलकियाँ भी शेयर की हैं। नरगिस (Nargis Fakhri) को इंस्टाग्राम पर टोनी की लगभग हर पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जाता है। इस साल की शुरूआत में दोनों ने दुबई में नए साल को सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में नरगिस के एक्स उदय चोपड़ा भी शामिल थे। जिसने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हलचल मचा दी थी। 

Tags:    

Similar News