Neetu Singh birthday special: परिवार के लिए किया करियर का बलिदान, इनके प्रेम कहानी को आदर्श मानता है बॉलीवुड

Neetu Singh birthday special: 8 जुलाई को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह (Neetu Singh) का जन्मदिन है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-07-06 11:12 GMT

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी ( फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Neetu Singh birthday special: 8 जुलाई को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू सिंह (Neetu Singh) का जन्मदिन है। बॉलीवुड की एक खास बात यह है कि शादियों के बाद एक्ट्रेसेज अपने फिल्मी करियर को छोड़ कर परिवार में लग जाती हैं। शादी के बाद पहली प्राथमिकता परिवार बन जाती है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने अपने शुरुआती कॅरियर में सफलता पाने के बाद भी बॉलीवुड की डगर को परिवार के लिए छोड़ दिया।

फिल्म 'रिक्शावाला'( Rikshawala) से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत करने वाली नीतू सिंह को असली पहचान फिल्म 'यादों की बारात' (Yaadon Ki Baarat) से मिली है।अधिकतर फिल्मों में चुलबुली और जायकेदार किरदार निभाने वाली नीतू सिंह ने साल 1975 में पहली बार ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) में नजर आई थीं।

नीतू सिंह ( फोटो सोशल मीडिया)

नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 10 से भी ज्यादा सफल फिल्मों में काम किया। साथ काम करते-करते नीतू सिंह को उनसे प्यार हो गया और 1979 में दोनों ने शादी रचा ली। खेल खेल में दोनों के दिल से दिल मिले और नीतू सिंह बन गईं ऋषि कपूर की प्रेमिका। दोनों की असल जिंदगी को लोगों ने इतना प्यार दिया कि दोनों की जोड़ी जिस भी फिल्म में नजर आती वह फिल्म हिट हो जाती थी।

साथ में नीतू सिंह और ऋषि कपूर ( फोटो सोशल मीडिया)

शादी के बाद नीतू सिंह केवल ऋषि कपूर के साथ ही फिल्में कीं। जिसमें अमर अकबर एंथनी, दूसरा आदमी, कभी कभी, झूठा कहीं का, दुनिया मेरी जेब में, द बर्निंग ट्रेन, राज महल, तीसरी आंख आदि शामिल हैं। साल 2010 में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के साथ 'दो दुनी चार' में काम किया।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की शादी ( फोटो सोशल मीडिया)  

नीतू सिंह अपने चमकदार कॅरियर को सिर्फ अपने परिवार के लिए छोड़ दिया था पर अपने पति के साथ काम करने में उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं थी। इसी वजह से वह अधिकतर अपने पति ऋषि कपूर के साथ ही फिल्मों में नजर आई हैं। नीतू और ऋषि कपूर के प्रेम को बॉलिवुड में एक आदर्श प्रेम के रुप में देखा जाता है।

Tags:    

Similar News