Neetu Singh ने बिखेरा डांस दीवाने के मंच पर जलवा,Rishi Kapoor के गाने पर झूम के नांचीं

Neetu Singh आजकल Dance Deewane Junior में व्यस्त हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमे वो Rishi Kapoor के गाने पर थिरकती नज़र आ रहीं हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-04-29 09:28 GMT

Neetu Singh on Dance Deewane Junior (Image Credit-Social Media)

Neetu Singh on Dance Deewane Junior:नीतू सिंह (Neetu Singh) आजकल डांस रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर (Dance Deewane Junior) में व्यस्त हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमे वो डांस दीवाने के मंच पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के गाने पर थिरकती नज़र आ रहीं हैं।

नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो अपने को-जजेस नोरा फतेही, कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी और होस्ट करण कुंद्रा के साथ मंच पर डांस कर रहीं हैं। वो ऋषि कपूर के गाने हमको तुमसे हो गया है प्यार .... पर थिरक रहीं हैं। यूँ तो नीतू सिंह और ऋषि कपूर की ऑन स्क्रीन और ऑफ़ स्क्रीन दोनों ही केमिस्ट्री ज़बरदस्त रही है। जहाँ ऋषि को इस दुनिया से गए हुए कुछ समय हो गया है वहीँ नीतू सिंह उनकी याद में अभी भी सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करती दिख जातीं हैं। ऐसा ही उनपर और ऋषि जी पर फिल्माया गाने पर जब नीतू सिंह ने मंच पर डांस किया तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया।

दरअसल नीतू सिंह ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' (Amar Akbar Anthony) के गाने 'हमको तुमसे हो गया है प्यार' पर थिरकती हुई नज़र आ रहीं हैं। नीतू ने इसमें हरे रंग का सूट पहना है। नीतू सिंह काफी मस्ती में डांस करती दिख रहीं हैं साथ ही उनके साथ नोरा मर्ज़ी और होस्ट करण कुंद्रा भी डांस करते दिख रहे हैं। नीतू सिंह ने अभी थोड़ी देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही नीतू जी ने इसपर कैप्शन में लिखा है - 'मेरे तीन दोस्त मर्जी, नोरा और करण...ऋषि जी के गाने पर डांस कर रहे हैं। ये अमर अकबर एंथोनी फिल्म का फेवरेट गाना है। "

नीतू सिंह ने काफी समय बाद काम शुरू किया है। और टेलीविज़न की दुनिया में ये पहली बार है जब वो कोई शो जज कर रहीं हैं। साथ ही उनकी एक फिल्म भी आ रही है जिसमे वो पहली बार अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। फिल्म का नाम है जुग जुग जियो। इसमें वरुण धवन और कियारा अडवाणी हैं। नीतू सिंह और अनिल कपूर वरुण धवन के माता -पिता की भूमिका में नज़र आएंगे।

Tags:    

Similar News