फिल्मों में नहीं चला अभिनय का जादू, रियल लाइफ हीरो हैं नील नितिन मुकेश

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता भिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं।

Update: 2021-01-15 05:19 GMT
फिल्मों में नहीं चला अभिनय का जादू, रियल लाइफ हीरो हैं नील नितिन मुकेश

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में हुआ था। अभिनेता भिनेता नील नितिन मुकेश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं। उनके दादा मुकेश हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक थे। हालांकि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद भी नील नितिन मुकेश फिल्मों में अपने पिता और दादा की तरह नाम नहीं कमा पाए।

ये भी पढ़ें: प्रियंका बनेंगी मांः Baby Planning पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत

एक्टर नील नितिन मुकेश बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके वो कोई सोलो सुपरहिट फिल्म देने में कामयाब साबित नहीं हो पाए। बाल कलाकार के रूप में नील नितिन मुकेश ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'विजय' से अपने करीयर की शुरुआत की। फिर वो 'जैसी करनी वैसी भरनी' में नजर आए थे। इसके बाद 21 साल तक उन्हें किसी फिल्म में काम नहीं मिला, लेकिन फिर जब साल 2007 में फिल्म जॉनी गद्दार से उन्होंने वापसी की तो उसके बाद कई बड़ी फिल्मों में नजर आए।

Photo-Social Media

इन बड़ी फिल्मों में किया काम

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने- आ देखें जरा, न्यूयॉर्क, लफंगे परिंदे, 7 खून माफ और प्लेयर्स जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं एक्टर नील अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, प्रिंयका चोपड़ा, अजय देवगन और प्रभास जैसे कई दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके हैं। उनके खाते में कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में भी हैं। इसके बावजूद भी वह ज्यादातर फिल्मों में बतौर साइड हीरो ही नजर आए हैं। नील के खाते में ऐसी बहुत काम फिल्में ही हैं जिनमें वो लीड रोल में नजर आए।

ये भी पढ़ें: जैस्मिन मना रहीं जश्नः बिग बॉस से निकलते ही भारती-पुनीत संग की पार्टी, तस्वीरें वायरल

Photo-Social Media

रियल लाइफ हीरो हैं नील

फिल्मों में भले ही उनके अभिनय का जादू नहीं चला लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि बड़े पर्दे पर हीरो का किरदार निभा चुके नील नितिन मुकेश रियल लाइफ हीरो भी हैं। साल 2009 में नील ने एक NGO शुरू किया था जिसके जरिए वह ऐसी बेबस महिलाओं की मदद करते हैं जिन्हें वैश्यावृत्ति में धकेल दिया गया जाता है।

Tags:    

Similar News