सामने आया 'साहो' का FIRST लुक, 'बाहुबली' के साथ ऐसे नजर आईं श्रद्धा कपूर
मुंबई| बहुभाषाई एक्शन फिल्म 'साहो' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने वाले 'बाहुबली' स्टार प्रभास ने दर्शकों के दिलों में उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म के पोस्टर में प्रभास अपने चेहरे को एक मास्क से ढकते हुए रहस्मयी प्रभास के रूप में दिखाई दे रहे हैं। अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अपने लुक से उत्सुकता बढ़ाने वाली हैं। श्रद्धा इस फिल्म के साथ तेलुगू सिनेमा में अपना सफर शुरू करने जा रही हैं। फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।