February Movies Release 2025: छावा से लेकर लवयापा तक फरवरी में रिलीज होंगी ये फिल्में
Upcoming February Movies Release 2025: फरवरी के महीने में बैक टू बैक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है, जिसमें विक्की कौशल की छावा से लेकर लवयापा तक शामिल है;
February Movie Release 2025: जनवरी का महीना खत्म हो चुका है। और फरवरी का महीना शुरू हो चुका है। अब दर्शकों को फरवरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। जनवरी महीने की सबसे हिट फिल्मों में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की स्काई फोर्स रही है। चलिए जानते हैं अब फरवरी के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में
फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में (Upcoming February Movies Release 2024)-
लवयापा मूवी रिलीज (Loveyapa Movie)-
फरवरी के पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा रिलीज होगी। लवयापा बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी साउथ की फिल्म लवटुडे की हिंदी रीमेक है। फिल्म का ट्रेलर और गानें रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म के रिलीज की बारी है।
बैडएस रविकुमार रिलीज (Badshah Ravikumar Release)-
हिमेश रेशमिया गाने के बाद अब एक्शन मोड में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। तो वहीं फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसमें हिमेश रेशमिया एक्शन मोड में नजर आएं हैं। तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
छावा मूवी रिलीज (Chhaava Movie Release)-
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा जोकि महाराज छत्रपति संभाजी महाराज के शौर्यगाथा को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित करेंगे। फिल्म विक्की कौशल ने संभाजी महाराज का किरदार, रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी का और अक्षय खन्ना ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। फिल्म का गाना और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया हैं। ये फिल्म 14 फरवरी 2025 .यानि वेलनटाइन डे पर रिलीज होगी।
मेरे हस्बैंड की बीबी मूवी (Mere Husband Ki Biwi Movie)-
अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत की फिल्म मेरे हस्डबैंड की बीबी इस महीने ही यानि 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सनकी मूवी (Sanaki Movie)-
अरहान शेट्टी और पूजा हेगड़े की फिल्म सनकी जोकि काफी दिनों से सुर्खियों में है ये भी वेलेनटाइन डे पर यानि 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।
धूमधाम मूवी ( Dhoom Dham Movie)-
यामी गौतम और प्रतीक गाँधी की फिल्म धूमधाम जिसका ट्रेलर दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ये फिल्म भी 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी।