Nick Jonas-Priyanka Chopra: अपकमिंग सीरीज़ सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा के फर्स्ट लुक पर निक जोनास ने किया रियेक्ट, बोले आप पर गर्व है

Nick Jonas React to Priyanka Chopra’s 'Citadel' Look: निक जोनास ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, निक ने लिखा, "आप पर बहुत गर्व है प्रियंका चोपड़ा।"

Update: 2023-02-28 05:17 GMT

Nick Jonas React to Priyanka Chopra’s 'Citadel' Look (Image Credit-Social Media)

Nick Jonas React to Priyanka Chopra’s 'Citadel' Look: निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, और एक्ट्रेस और अपनी पत्नी की अपकमिंग सीरीज सिटाडेल को बेहतरीन बताया। उन्होंने उनके लुक की तारीफ की और आपको बता दें इसके पहले प्रियंका ने अपना पहला लुक सभी के साथ शेयर किया था। आइये देखते हैं इस सीरीज में प्रियंका का कैसा लुक है और निक ने उनकी तारीफ में क्या कहा।

निक जोनास ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग प्राइम वीडियो सीरीज़ सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा है और बीते कल ही पिग्गी चोप्स ने रुसो ब्रदर्स की मच अवेटेड स्पाई थ्रिलर की पहली तस्वीरें शेयर कीं। आपको बता दें कि सिटाडेल में, प्रियंका एक जासूस नादिया सिंह की भूमिका निभाती नज़र आएँगी, और इस शो में रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रियंका चोपड़ा स्टारर सीरीज सिटाडेल के पहले लुक के सामने आने के बाद बॉलीवुड में भी कई सितारों ने इसपर रियेक्ट किया। जिनमे राजकुमार राव, सोनाली बेंद्रे, दीया मिर्जा, सामंथा रुथ प्रभु जैसे सेलेब्स शामिल हैं। वहीँ अब प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने भी सिटाडेल की पहली तस्वीरों पर रियेक्ट किया है और लिखा है कि उन्हें अपनी पत्नी पर गर्व है।

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर रियेक्ट करते हुए उनकी जमकर तारीफ की है। जिसमें उन्होंने उनकी अपकमिंग सीरीज से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए फायर इमोजीस सेंड किये । उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिटाडेल से प्रियंका का पहला लुक भी शेयर किया और कहा कि उन्हें उन पर कितना गर्व है। सिटाडेल से एक स्टिल शेयर करते हुए निक ने लिखा, "आप पर बहुत गर्व है प्रियंका चोपड़ा।" एक और तस्वीर साझा करते हुए, निक ने फैंस से खुद को तैयार करने के लिए कहा क्योंकि शो 'नेक्स्ट लेवल' पर है! उन्होंने लिखा, 'आप सभी तैयार हो जाइए। ये शो नेक्स्ट लेवल का है।

NIck Jonas Share Insta Story(Image Credit-Social Media)


NIck Jonas Share Insta Story(Image Credit-Social Media)

एक्शन स्पाई सीरीज़ है सिटाडेल

एंथोनी रुसो और जोसेफ रूसो द्वारा निर्देशित अमेज़ॅन की एक्शन स्पाई सीरीज़ सिटाडेल, 28 अप्रैल, 2023 को इसके पहले दो एपिसोड का प्रीमियर करेगी। सीरीज़ में, प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन जासूसों की भूमिका निभाते हैं, जो सिटाडेल नामक संगठन के लिए काम करते हैं। सिटाडेल में अपनी भूमिका के बारे में बोलते हुए, प्रियंका ने बताया, "मैं एक नासमझ हूं, इसलिए मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती वास्तव में कूल होना था। ये आपको शारीरिक रूप से ,भावनात्मक रूप से हिला देने वाला था, लेकिन इस फन शो का हिस्सा होना मुझे बेहद पसंद आया।"

Tags:    

Similar News