Pankaj Tripathi Ki Beti: पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी ने किया एक्टिंग डेब्यू, जानिए किसके संग कर रहीं स्क्रीन शेयर
Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi Debut: पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी अब एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रहीं हैं।;
Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi Debut
Pankaj Tripathi Ki Beti Aashi: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज के समय में किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं, जी हां! उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वे अपनी सभी फिल्मों और वेब सीरीज में ऐसा किलर अंदाज दिखाते हैं कि दर्शक उनकी अदाकारी की तारीफ करते नहीं थकते। वहीं अब लगता है कि पंकज त्रिपाठी के नक्शे कदम पर उनकी बेटी भी चलने वालीं हैं, जी हां! पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी अब एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रहीं हैं, आइए आपको आशी त्रिपाठी के पहले प्रोजेक्ट के बारे में बताते हैं।
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी का एक्टिंग डेब्यू (Pankaj Tripathi Daughter Aashi Tripathi Debut)
पंकज त्रिपाठी हिंदी सिनेमा की दुनिया में राज कर रहें हैं, वहीं अब उनकी बेटी आशी त्रिपाठी भी अपने डेब्यू कर चुकीं हैं। पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी अक्सर ही इवेंट में अपने पापा के साथ नजर आतीं रहतीं हैं, वहीं अब वे एक्टिंग की दुनिया में अपना टैलेंट दिखाते नजर आ रहीं हैं। जी हां! आशी त्रिपाठी का पहला प्रोजेक्ट सामने आ चुका है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी 18 साल की हैं और 18 साल की उम्र में वे अपना डेब्यू कर रहीं हैं।
वहीं अब यदि आपको आशी त्रिपाठी के डेब्यू प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दे तो आशी त्रिपाठी म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू कर रहीं हैं, जी हां! आशी त्रिपाठी का म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है, जिसमें उनकी अदाकारी देखते बन रही है। पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो का टाइटल "रंग डारो" है, जिसका रोमांटिक पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो गया है और म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
आशी त्रिपाठी ने रंग डारो म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। वहीं अब यदि आपको रंग डारो म्यूजिक वीडियो के बारे में डिटेल में बताएं तो इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। वहीं अभिनव आर कौशिक ने इसे कंपोज किया है। आशी त्रिपाठी की एक्टिंग की दर्शक तारीफ भी कर रहें हैं, बहुत ही जल्द यह गाना 1 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है। बताते चलें कि बेटी आशी त्रिपाठी की डेब्यू से पंकज त्रिपाठी की खुशी का ठिकाना नहीं है।