बेटे की प्री-एंगेजमेंट में नीता अंबानी ने किया क्लासिकल डांस, यहां देखें Video

Update: 2018-06-30 07:56 GMT

मुंबई: मुंबई में गुरुवार को आयोजित रिलायंस कंपनी के मुखिया मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश की प्री-एंगेजमेंट का एक अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो नीता अंबानी का है, जिसमें वो क्लासिकल डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं।

Full View

Full View

नीता फिल्म 'काय पो छे!' के गाने 'शुभारंभ' पर क्लासिकल डांस करती नजर आईं। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि मिसेज अंबानी काफी अच्छा डांस करती हैं। इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी गेस्ट ने नीता का ये डांस परफॉरमेंस काफी एंजॉय किया। आकाश-श्लोका की सगाई से पहले का ये फंक्शन एंटीलिया में आयोजित किया गया था। बता दें, दोनों की सगाई शनिवार (30 जून) को होनी है।

Full View

Tags:    

Similar News