Nora Fatehi : नोरा फतेही को मिला था 'पुष्पा' के आइटम नंबर का ऑफर, फीस सुन मेकर्स ने बदला फैसला

साउथ सिनेमा के आइकन स्टार कहे जाने वाले अल्लु अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ द राइज 1 ने रिलीज होने के महीने भर बाद भी हर तरफ तहलका मचा रखा है।

Written By :  Priya Singh
Update: 2022-01-31 11:11 GMT

Nora Fatehi : वर्ल्डवाइड 300 करोड़ तथा भारतीय बॉक्सऑफिस पर करीब 200 करोड़ की कमाई कर चुकी फिल्म ' पुष्पा' अभी भी सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर धमाल मचाए हुए है। फिल्म के हर किरदार के अभिनय को खूब पसंद किया गया है। हालांकि अब जबकि इसका अगला भाग भी आने वाला है तो ऐसे में कई स्टार्स इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगे। लेकिन जब पुष्पा के पहले भाग बनने की तैयारी चल रही थी तो कई स्टार्स ने इस सुपरहिट फिल्म का ऑफर ठुकराया था।

नोरा फतेही (Nora Fatehi)

अपने डांस नंबर के लिए मशहूर हो चुकीं नोरा फतेही को 'पुष्पा' में डांस करने के लिए अप्रोच किया गया था। नोरा ने इस आइटम नंबर के लिए काफी ज्यादा फीस मांगी थी। लेकिन मेकर्स उनकी फीस की मांग से सहमत नहीं थें। अंत तक जब नोरा का फैसला नहीं बदला तो फिल्म मेकर्स को ही अपना फैसला बदलना पड़ा। नोरा बॉलीवुड इंडस्ट्री में गाना ' दिलबर', ' कुसु - कुसु', ' गर्मी' आदि के लिए मशहूर हैं।

दिशा पटानी (Disha Patani)

पुष्पा फिल्म से जुडने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। दरअसल ओ अंटावा ( Oo Antava) आइटम सॉन्ग के लिए सामंथा रुथ प्रभु से पहले दिशा पाटनी को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस आइटम नंबर को करने से मना कर दिया। अब यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सामंथा के करियर में इस गाने ने चार चाँद लगाने का काम किया है।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

यह संभव था कि दर्शक सामी सामी गीत में राश्मिका मंधाना को ना देख कर सामंथा रुथ प्रभु को देखते। क्योंकि राश्मिका से पहले 'पुष्पा' की मुख्य अभिनेत्री के रोल के लिए सामंथा रुथ प्रभु को ही ऑफर दिया गया था। लेकिन सामंथा ने ये किरदार निभाने से ये कह कर मना कर दिया कि वह फिलहाल फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेना चाहती हैं। हालांकि ना चाहते हुए भी सामंथा अपने डांस नंबर के माध्यम से इस फिल्म का हिस्सा बनीं और खूब प्रशंसा भी प्राप्त की। इस गाने में सामंथा के डांस परफॉर्मेंस को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिल रही।

Tags:    

Similar News