Sonu Nigam Top 10 Songs: अगर दर्द में हैं तो जरूर सुने सोनू के ये गाने, मिलेगी राहत

आज राष्ट्रपति द्वारा नवाज़े गए पद्मश्री सोनू निगम (Padmshri Sonu Nigam) को तो हर कोई जनता है। आइये सुनते हैं उनके टॉप 10 दर्द भरे नगमें

Written By :  Shweta Srivastava
Newstrack :  Network
Update:2022-03-28 23:20 IST

Padmshri Sonu Nigam (फोटो संभार -सोशल मीडिया)

Padmshri Sonu Nigam Top 10 Songs: आज राष्ट्रपति द्वारा नवाज़े गए पद्मश्री सोनू निगम (Padmshri Sonu Nigam) को तो हर कोई जनता है। लेकिन सोनू के कुछ गाने ऐसे हैं जो टूटे दिल को जोड़ने का भी काम करते हैं या यूँ कहें टूटे दिल को जोड़ देते हैं। सोनू निगम ने अपने करियर की शुरुआत की थी 4 साल की उम्र से जब उन्होंने अपने पिता अगम निगम के साथ क्या हुआ तेरा वादा.... गाना गया था। उसके बाद वो अपने पिता के साथ शादियों और पार्टियों में गाना गया करते थे। इसके बाद 19 साल की उम्र में वो गायकी को अपना करियर बनाने के लिए अपने पिता के साथ मुंबई आ गए। उन्होंने हिन्दुस्तानी क्लासिकल गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से प्रशिक्षण लिया।

करियर के शुरूआती दिनों में मुंबई में उन्होंने काफी संघर्ष किया। बाद में टी सीरीज के ओनर गुलशन कुमार(Gulshan Kumar) ने उन्हें बड़ी आडियंस तक पहुंचने का मौंका दिया। प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनका पहला फिल्मी गाना जानम फिल्म कें लिए था जो कि आधिकारिक तौर पर रिलीज ही नहीं हुई। फिर वो रेेडियो काॅमर्शियल्स बनाने लगे और उसमें से कुछ में उन्होंने अभिनय भी किया।

सोनू निगम का वो पहला गाना जिसने उन्हें पहचान दिलाई

पद्मश्री सोनू निगम ने भले ही जब गाना शुरू किया तो उनकी आवाज़ को महान सिंगर मोहम्मद रफ़ी(Mohammad Rafi) की आवाज़ से कम्पेयर किया गया। लेकिन सोनू निगम ने अपनी पहचान बनाई फिल्म बेवफा सनम (Bewafa Sanam) के गीत अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का.... से जिसे लिखा था शफ्फर(Shaffer),क़तील शिफ़ाई (Qateel Shifai) और योगेश (Yogesh) ने । म्यूजिक डायरेक्शन था निखिल-विनय (Nikhil-Vinay) का। आप भी सुनिए ये गीत.जिसने कल भी टूटे दिलों को राहत पहुंचाई थी और आज भी उसमे कामयाब है।

Full View

फिल्म परदेस का ये गाना याद है आपको

फिल्म परदेस का ये दिल दीवाना ...... सुनकर आपका दिल भी टूट कर रोने को मजबूर हो जायेगा।

Full View


फिल्म कल हो न हो के इस गीत के साथ आप भी रोने को हो जायेंगे मजबूर।

Full View

कभी अलविदा न कहना का टाइल ट्रैक है काफी खास

इस गीत को लिखा है जावेद अख्तर ने और संगीत से सजाया है शंकर एहसान लोय ने।

Full View

सब कुछ भुला दिया ... में दर्द को आवाज़ दे दी है सोनू निगम ने

फिल्म हम तुम्हारे हैं सनम का ये गाना दर्द और कश्मकश का संगम है। इस गीत की लिरिक्स लिखी हैं कार्तिक अवस्थी ने (Kartik Awasthi) और म्यूजिक डायरेक्टर हैं बाली ब्रह्मभट्ट।

Full View

फिल्म जानेमन का गीत सौ दर्द हैं.... भुलाया नहीं जा सकता

इस गाने को लिखा है गुलज़ार ने,म्यूजिक डायरेक्टर हैं अनु मालिक।

Full View

फिल्म पीके का ये गाना दर्द से है भरा

भगवन है कहाँ है तू..... ये गीत शायद हम सभी जब भी सच्चे दिल से अपने भगवान या अल्लाह को याद करते होंगे तो यही भावना आती है मन में,इस गाने को लिखा है स्वानंद किरकिरे (Swanand Kirkire) ने और म्यूजिक दिया है शांतनु मोइत्रा ने।

Full View

अभी मुझमे कहीं गाने में सोनू निगम ने किया है दर्द को सही मांयने में बयां।

Full View

दिल चाहता फिल्म का तनहाई सांग।

Full View

फिल्म वीर ज़ारा दो पल रुका यादों का कारवां।

Full View

पद्मश्री सोनू निगम एक वेर्सिटल सिंगर हैं दर्द भरे नगमें हों या रोमांटिक सांग्स सभी को वो इस बखूबी ये गाते हैं की लगता है कि ये गाना सिर्फ वही गए सकते थे।

Tags:    

Similar News