रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलने की क्या है वजह, जानिए?

Update: 2017-06-08 07:46 GMT

लखनऊ: रमजान के महीने में हमें बाजार बहुत तरह के खजूरों से सजे दिखते हैं। रमजान में खजूर खाकर रोजा खोलते हैं। इसे इस्लाम में सुन्नत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब को खजूर बहुत पसंद थे, इसलिए रोजा खजूर खाकर ही खोला जाता है। दिनभर रोजा रखने से एनर्जी लेवल कम हो जाता है। ऐसे में रोजा खोलते समय खजूर खाने से बाॅडी को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही इफ्तार के दौरान खाई चीजों को पचाने में भी खजूर मदद करता है।

आगे...

द अमेरिकन न्यूट्रिशन सेंटर की रिसर्च कें मुताबिक एक दिन में हमारी बाॅडी को जितने फाइबर कीे जरूरत होती है। वह हमें खजूर खाकर ही मिल जाती है। फाइबर्स के अलावा खजूर में मौजूद न्यूट्रियन्स हमारी बाॅडी को हेल्दी रखते है जिस कारण इफ्तार में समय खजूर खाते है।

आगे...फायदेमंद खजूर

रोज दूध में खजूर खाने से कमजाेरी दूर होती है। अगर कमर में दर्द है तो खजूर को उबालकर उसमें मेथी के दाना मिला कर खाए कमर दर्द दूर हो जाएगा। खजूर में मिश्री मिलाकर इसे गर्म दूध से खाने से सर्दी खांसी ठीक हो जाता है। खजूर में शहद मिलाकर खाने से लिवर प्रॉब्लम से बचाव होता है। यह डाइजेशन ठीक रखने में मदद करती है। खजूर में मौजूद फाइबर्स के कारण बार बार भूख नहीं लगती है। खजूर हमारे बाॅडी का इम्यूनिटी पाॅवर बढ़ाता है ओर बीमारियों को दूर रखता हैं। इसमें विटामिन बी 6 से दिमाग की ताकत बढ़ती है औा खजूर रोजे के दोरान होने वाले वीकनेस से बचाता है । इसमें अल्केलाइड्स होते है। इससे ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है।

Tags:    

Similar News