Parineeti Chopra: एक्टिंग को अलविदा कहेंगी परिणीति, शादी के बाद छोड़ देंगी मुंबई

Parineeti Chopra: आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं, लेकिन शादी के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह देंगी। आइए जानते हैं इस बात में कितनी सच्चाई है।

Update: 2023-09-27 05:35 GMT

Parineeti Chopra: 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उदयपुर में आप नेता राघव चड्ढा संग एक खूबसूरत डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस दिन का एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी इंतजार था। शादी के बाद परिणीति दिल्ली पहुंची, जहां उनका ससुराल है। फिलहाल, परिणीति अपने ससुराल में ही हैं। दरअसल, दिल्ली के पंडारा पार्क में राघव चड्ढा का बंगला है, जहां उनका पूरा परिवार और वह खुद रहते हैं। ऐसे में अब शादी के बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या परिणीति अब अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह देंगी? क्या शादी के बाद एक्ट्रेस मुंबई छोड़ दिल्ली में राघव चड्ढा संग रहेंगी? आखिर कैसे परिणीति अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बैठा पाएंगी?

शादी के बाद रखी गई दो रिसेप्शन पार्टी

मीडिया खबरों के मुताबिक, परिणीति फिलहाल राघव चड्ढा के साथ उनके दिल्ली वाले बंगले में ही रहेंगी। कुछ दिनों बाद परिणीति और राघव चड्ढा की शादी के दो रिसेप्शन होने वाले हैं, जिनकी तैयारियों में परिवार लगा हुआ है। एक रिसेप्शन दिल्ली में तो दूसरा मुंबई में रखा जाएगा। दिल्ली में जो रिसेप्शन किया जाएगा, उसमें राघव चड्ढा के राजनीतिक मेहमान शामिल होंगे और मुंबई वाले रिसेप्शन में परिणीति चोपड़ा के करीबी दोस्त और फिल्मी जगत के स्टार्स शामिल होंगे। हालांकि, यह रिसेप्शन कब होंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


क्या एक्टिंग छोड़ देंगी परिणीति चोपड़ा?

परिणीति की शादी से पहले भी यह सवाल कई बार उठ चुका है कि क्या परिणीति शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह देंगी? हालांकि, इस पर अभी तक एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हालांकि, एक तरह से देखा जाए तो परिणीति इतनी आसानी से अपने एक्टिंग करियर को अलविदा नहीं कहेंगी, क्योंकि इस वक्त उनकी कई फिल्में पाइपलाइ में है, जिनमें से एक 'मिशन रानीगंज' है, जो इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक्टर अक्षय कुमार संग नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, परिणीति निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर 30 मई को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।


'मिशन रानीगंज' जल्द होने वाली है रिलीज

शादी के बाद 'मिशन रानीगंज' परिणीति चोपड़ा की रिलीज होने वाली पहली होगी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में परिणीति ने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल निभाया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड हादसे पर आधारित है। बता दें कि इससे पहले परिणीति चोपड़ा को अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'केसरी' में नजर आई थीं।

Full View

लगातार वायरल हो रही परिणीति-राघव की शादी की फोटोज

शादी के बाद से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कपल की कुछ वीडियोज भी सामने आई हैं। यह वीडियोज कपल की शादी के दौरान की है, जिनमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News