Parineeti Raghav Engagement: लो हो गई परिणीति-राघव की सगाई, रिंग सेरेमनी से सामने आई कपल की अनदेखी तस्वीरें

Parineeti Raghav Engagement: फैंस को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, कपल की सगाई हो चुकी है, जिसकी अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

Update: 2023-05-13 20:53 GMT
Parineeti Raghav Engagement (Image credit: Instagram)

Parineeti Raghav Engagement: सुबह से ही बॉलीवुड की गलियारों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का शोर मचा हुआ था। वहीं, फैंस को भी कपल की सगाई सेरेमनी की तस्वीरों का काफी बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। जी हां, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो चुकी है, जिसकी अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में कपल की मुस्कुराहट आपका दिन बना देगी। इन तस्वीरों में परिणीति के लिए राघव का प्यार साफ झलक रहा है।

राघव चड्ढा ने परिणीति को पहनाई अंगूठी

इन तस्वीरों में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कैमरे के लिए एक से बढ़कर एक पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटोज में कपल एक-दूजे के प्यार में खोए हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइट आउटफिट में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। एक तस्वीर में परिणीति और राघव अपनी सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं परिणीति

परिणीति चोपड़ा अपनी सगाई में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी यह तो सभी को पता था, लेकिन वह इस लहंगे में इतनी खूबसूरत लगेंगी यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। परिणीति के लुक की बात करें, तो परिणीति ने आइवरी कलर का सूट पहना हुआ है, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टा के साथ पेयर किया है। खुले बालों और मिनिमल मेकअप में परिणीति किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

राघव चड्ढा के लुक ने भी जीता दिल

वहीं, राघव चड्ढा भी कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। उन्होंने अपनी सगाई के लिए परिणीति को मैच करते हुए आइवरी व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। राघव चड्ढा का ऐसा अवतार शायद ही किसी ने पहले देखा होगा।

प्रियंका चोपड़ा के लुक पर फिदा हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा अपने फैशन सेंस से हमेशा फैंस का दिल जीतती आई हैं, तो भला अपनी बहन के इस खास दिन पर वह पीछे कैसे रह सकती थीं। प्रियंका ने परिणीति की सगाई में ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।

परिणीति-राघव की सगाई सेरेमनी में शामिल हुए ये सेलेब्स

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ सगाई की थी, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए। परिणीति और राघव की सगाई में मनीष मल्होत्रा और प्रियंका चोपड़ा के अलावा, कई नेता भी शामिल हुए थे, जिनमें अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान व कई रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल थे।

Tags:    

Similar News