Pawan Singh Song: पवन सिंह का नया गाना रिलीज, सिंगर प्रियंका सिंह संग सुपरस्टार ने स्क्रीन पर लगाई आग

Pawan Singh Priyanka Singh Song Kancha Ba: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अच्छे से जानते हैं कि अपने फैंस का मनोरंजन कैसे करते हैं, तभी तो अपने एक के बाद एक धमाकेदार गानों के साथ वह फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

Update: 2023-04-27 12:19 GMT
Pawan Singh Priyanka Singh Song Kancha Ba: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अच्छे से जानते हैं कि अपने फैंस का मनोरंजन कैसे करते हैं, तभी तो अपने एक के बाद एक धमाकेदार गानों के साथ वह फैंस को झूमने पर मजबूर कर देते हैं। आज भी सुपरस्टार अपने पावर पैक परफॉर्मेंस के साथ वापस आ चुके हैं, जी हां!! उनका नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसका नाम "कांचा बा" है।

रिलीज होते ही वायरल हुआ "कांचा बा" गाना

पवन सिंह का धमाकेदार गाना "कांचा बा" रिलीज होते ही वायरल हो गया है और अब इसके व्यूज भी तेजी से बढ़ते जा रहें हैं। इस गाने में भी पवन सिंह और निधि झा ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। दोनों का एनर्जेटिक डांस देख दर्शक खुद भी झूमने लग जा रहें हैं। "कांचा बा" गाने में पवन सिंह का डांस देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से स्क्रीन पर आग लगा दिया है।

पवन सिंह संग इस सिंगर ने गाने को दी अपनी आवाज

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने अभिनय के साथ ही अपनी सिंगिंग से भी लोगों का दिल जीत रहें हैं। फैंस पवन सिंह की आवाज के मुरीद हो गए हैं। मालूम हो कि पवन सिंह अपने ज्यादातर गाने खुद ही गाते हैं और उन्होंने "कांचा बा" गाने को भी अपनी आवाज दी है। पवन सिंह संग प्रियंका सिंह ने भी इस गाने को गाया है, लिरिक्स प्रकाश बारूद ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।

इससे पहले पवन सिंह के गाने "पियर फराक वाली" ने मचाया था तहलका

पवन सिंह का क्रेज दर्शकों में खूब देखने को मिलता है। अभिनेता के एक गाने का क्रेज कम नहीं होता और दूसरा गाना रिलीज हो जाता है। अभितक जहां उनके गाने "पियर फराक वाली" का क्रेज उतरा नहीं है, वहीं आज एक और धमाकेदार गाना सामने आ गया है। फिलहाल बता दें कि पवन सिंह का गाना "पियर फराक वाली" भी हिट रहा, इस गाने में पवन सिंह और निकिता भारद्वाज ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है। इस जबरदस्त गाने को पवन सिंह और अनुपमा यादव ने गाया है, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिए हैं।

Tags:    

Similar News