Ekta Kapoor Net Worth: जानिए कितनी अमीर हैं एकता कपूर, जिन पर POCSO एक्ट के तहत केस हुआ दर्ज

Ekta Kapoor Total Net Worth: चलिए बताते हैं कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर कितने करोड़ की मालकिन हैं।

Report :  Shivani Tiwari
Update:2024-10-20 13:48 IST

Ekta Kapoor Total Net Worth

Ekta kapoor Net Worth: बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर सुर्खियों में आ चुकीं हैं, जी हां! इस बार एकता कपूर अपनी किसी फिल्म या फिर सीरियल की वजह से खबरों में नहीं छाईं हैं, बल्कि उन पर एक मुसीबत आन पड़ी है, जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ने वालीं हैं। दरअसल एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एक शिकायत दर्ज कराई गई है। चलिए बताते हैं कि बॉलीवुड प्रोड्यूसर एकता कपूर कितने करोड़ की मालकिन हैं।

एकता कपूर की नेटवर्थ (Ekta Kapoor Total Net Worth)

एकता कपूर बॉलीवुड जगत का एक जाना माना नाम हैं, आज के समय में उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है। एकता कपूर एक से एक बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि एकता कपूर का बॉलीवुड से बचपन का नाता है, उनके पिता जितेंद्र कपूर बॉलीवुड के हिट हीरो रह चुके हैं। फिल्मी दुनिया से बिलॉन्ग करने के कारण एकता कपूर को बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी, लेकिन उन्होंने बतौर एक्ट्रेस नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपनी जगह बनानी चाही और कामयाब भी हुईं।


एकता कपूर का नाम आज बॉलीवुड के बड़े प्रोड्यूसर्स में गिना जाता है। बता दें कि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन उनका एक बेटा है, जो सेरोगेसी के जरिए हुआ है। एकता कपूर आज के समय में किसी रानी महारानी की तरह जिंदगी जीती है, कमाई के मामले में वे बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर्स के साथ ही कई एक्टर्स को भी मात देती हैं। उनकी टोटल नेटवर्थ के बारे में आपको बताएं तो एकता कपूर की टोटल नेटवर्थ 95 करोड़ रुपए है, जी हां! एकता कपूर 95 करोड़ रुपए की मालकिन है, सिर्फ इतना ही नहीं, मुंबई के पॉश एरिया में उनका करोड़ों का घर भी है। वहीं उनकी कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है।

एकता कपूर और शोभा कपूर पर क्यों दर्ज हुआ केस (Ekta Kapoor Mother Shobha Kapoor)

अब यदि आपको ये जानकारी दें कि आखिर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के ऊपर केस क्यों दर्ज किया गया है तो दरअसल एकता कपूर और उनकी मां पर इल्जाम हैं कि उन्होंने अपनी एक वेब सीरीज में नाबालिकों के अश्लील सीन दिखाए हैं। जी हां! एकता कपूर की ALT बालाजी की वेब सीरीज "गंदी बात" में नाबालिक लड़कियों के अश्लील सीन दिखाए गए हैं।

Tags:    

Similar News