Pawan Singh Latest Song: पॉवर स्टार का ये गाना सुन झूम उठे हैं फैंस, देख आप भी हो जायेंगे आउट ऑफ कंट्रोल

Pawan Singh Latest Song: हाल ही में पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो बवाल मचा रहा है।

Written By :  Shivani Tiwari
Update: 2023-09-28 12:31 GMT

Pawan Singh Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी खास पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही पवन सिंह अपनी कमाल की गायिकी की वजह से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुके हैं। पॉवर स्टार के गानों और फिल्मों का सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि नेटीजेंस भी बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार करते हैं और जैसे ही उनका कोई नया गाना रिलीज होता है तो लोग उसे अपना खूब प्यार देते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो बवाल मचा रहा है।

जबरदस्त धमाल मचा रहा है पवन सिंह का ये गाना

भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह के इस हालिया रिलीज हुए गाने का नाम "का लेबु हो" है, जिसे सुन पूरा यूपी-बिहार झूम उठा है। पवन सिंह का यह गाना इतना धमाकेदार है कि रिलीज के तुरंत बाद से ही यह गाना हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। गाना सिर्फ ट्रेंड ही नहीं कर रहा है, बल्कि यूजर्स जमकर रील्स भी बना रहें हैं।


इस हीरोइन ने पवन सिंह संग उड़ाया गर्दा

पवन सिंह के साथ उनके इस हालिया रिलीज हुए गाने "का लेबु हो" में भोजपुरी की हॉट अभिनेत्री डिंपल सिंह नजर आ रहीं हैं। इस गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की केमिस्ट्री छा गई है, दोनों के धमाकेदार डांस और कमाल के एक्सप्रेशन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। गाना जमकर वायरल हो रहा है।

Full View

रिलीज के पहले ही दिन गाने को मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

पवन सिंह का गाना हो और दर्शकों के बीच धमाल ना मचाए ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं जब इतना जानदार गाना हो तो, भला दर्शक कैसे ना इसे बार-बार सुनें। पवन सिंह और डिंपल सिंह के अंदाज ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है। बताते चलें कि इस शानदार गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स रौशन सिंह ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है ऋषि राज ने। यह गाना एक दिन पहले रिलीज किया गया है और अबतक इस गाने को 2.8 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है, जिस तरह से इस रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके चलते बहुत जल्द यह गाना अपने 3 मिलियन व्यूज पूरे कर लेगा।



 


Tags:    

Similar News