Bhojpuri Latest Song: यहां सुनिए पवन सिंह का नया गाना, आते ही यूट्यूब पर मचा दिया है बवाल

Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना "लियाइब जाके सवतीन" आज रिलीज हो गया है। पवन सिंह के हर गानों की तरह ही यह गाना भी रिलीज होते ही खूब धूम मचा रहा है।

Update: 2023-05-25 14:18 GMT
Pawan Singh Latest Song: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना "लियाइब जाके सवतीन" आज रिलीज हो गया है। पवन सिंह के हर गानों की तरह ही यह गाना भी रिलीज होते ही खूब धूम मचा रहा है। "लियाइब जाके सवतीन" वीडियो सॉन्ग के रिलीज होने की जानकारी पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर दी।

रिलीज होते ही गाने ने उड़ाया जबरदस्त गर्दा

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है, जो भी सिंगर का गाना सुनता है, वह उनका फैन बन जाता है। पवन सिंह की अदाकारी के साथ ही उनकी आवाज भी फैंस बेहद पसंद करते हैं, और यही वजह है कि उनके हर गानों पर मिलियक व्यूज आने तय हैं। "लियाइब जाके सवतीन" वीडियो सॉन्ग भी बेहद ही जबरदस्त है, रिलीज होते ही इस गाने ने न सिर्फ यूट्यूब पर बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी गर्दा उड़ा दिया है।

"लियाइब जाके सवतीन" गाने को मिल रहा ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स

भोजपुरी के हालिया रिलीज हुए गाने "लियाइब जाके सवतीन" ने दर्शकों के बीच क्या धूम मचाई है, अभी से ही यह गाना इतनी तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे देख कहना गलत नहीं होगा कि यह बहुत जल्द पवन सिंह के गानों की हिट लिस्ट में शामिल हो जायेगा।

इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस संग नोक झोंक करते दिख रहीं हैं। वह एक्ट्रेस से किस मांग रहें हैं और जब वे मना करती हैं तो उन्हें धमकी दे रहें हैं कि वह उनकी सौतन लेकर आएंगे। पवन सिंह और एक्ट्रेस की नोक झोंक से भरपूर "लियाइब जाके सवतीन" गाने को खूब देखा जा रहा है। कुछ घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने का जल्द ही मिलियन व्यूज पूरा होने जा रहा है।

पवन सिंह के दी गाने को आवाज

इस बेहतरीन गाने को पवन सिंह के साथ ही अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है। लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है, वहीं म्यूजिक वीडियो को पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। गाने की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं।

Tags:    

Similar News