Pranjal Dahiya Top 10 Song: यहां सुनिए! प्रांजल दहिया के सुपरहिट गाने, जिसे सुन खुद ब खुद थिरकने लगेंगे पांव

Pranjal Dahiya Top 10 Song: हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह तेजी से लोगों की बीच अपनी छाप छोड़ रहीं हैं। वैसे तो आप भी यकीनन प्रांजल दहिया के नाम से जरूर वाकिफ होंगे, अगर नहीं हैं तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

Update: 2023-04-24 07:53 GMT
Pranjal Dahiya Top 10 Song (Photo- Social Media)
Pranjal Dahiya Top 10 Song: हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह तेजी से लोगों की बीच अपनी छाप छोड़ रहीं हैं। वैसे तो आप भी यकीनन प्रांजल दहिया के नाम से जरूर वाकिफ होंगे, अगर नहीं हैं तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं। प्रांजल दहिया "52 गज का दामन" जैसे सुपरहिट गाने में नजर आ चुकी हैं, अब तो यकीनन आपको याद आ गया है।
प्रांजल दहिया "52 गज का दामन" जैसे गाने में अपनी दमदार परफॉर्मेस देकर खूब सुर्खियां बटोरी। उनके इस गाने को इतना पसंद किया कि लोग सुनते ही इस गाने पर थिरकने लग जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि "52 गज का दामन" के अलावा भी प्रांजल दहिया का और कौन-कौन सा गाना सुपरहिट हुआ है।

52 गज का दामन(52 Gaj ka Daman)

प्रांजल दहिया ने "52 गज का दामन" गाने से ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया, और यह गाना उनके लिए इतना लकी साबित हुआ कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह गाना छा गया। इस गाने ने प्रांजल दहिया को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। रेणुका पंवार द्वारा गाए गए इस गाने को 1.5 बिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

कबूतर (Kabootar)

प्रांजल दहिया का गाना "कबूतर" भी उनके हिट गानों की लिस्ट में सबसे आगे आता है। प्रांजल दहिया पर फिल्माए गए इस गाने को भी रेणुका पंवार ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स राकेश मजेरिया ने लिखे हैं। प्रांजल के इस गाने को 277 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी (Mera Balam Thanedar Chalave GYPSY)

प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया यह हरियाणिवी गीत "मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी" दर्शकों के बीच धमाल मचाए रहता है। ये एक ऐसा गाना है, जिसे सुन आपके पैर रुक ही नहीं पाएंगे। जीडी कौर की आवाज से सजाए गए इस गाने को 306 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

नाचूंगी डीजे फ्लोर पे(Nachungi DJ Floor Pe)

प्रांजल दहिया का गाना "नाचूंगी डीजे फ्लोर पे" बेहद ही धमाकेदार गाना है। यह गाना दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया, यहां तक की आज भी इसने इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। प्रांजल से गाने में बेहद ही धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दी है। वहीं इस गाने को गाह्ल्यान शाब और अंजलि ने गाया है, अब 147 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।

Full View

टोक (Tokk)

बेहतरीन डांसर प्रांजल दहिया के लगभग सभी गाने हिट होते हैं, लेकिन उनका गाना "टोक" जब रिलीज हुआ था तो दर्शकों का क्रेज देखने लायक था। यह गाना लगभग 3 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी लोग इसे बार बार सुनते है। प्रांजल दहिया पर दर्शाए गए इस गाने को अबतक 124 मिलियन लोग देख चुके हैं, वहीं विश्वजीत चौधरी ने इसे गाया है।

Full View

बीपी हाई (BP High)

प्रांजल दहिया का "बीपी हाई" गाना भी सुपरहिट हुआ था। यह लगभग 2 साल रिलीज हुआ था, और अबतक इस गाने को 97 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाने को प्रांजल दहिया और अमन जाजी पर फिल्माया गया है, जबकि रेणुका पंवार ने इसे अपनी आवाज से सजाया है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

बेबी मेरे बर्थडे पर गोली चलेगी (Baby Mere Birthday Pe Goli Chalegi)

"बेबी मेरे बर्थडे पर गोली चलेगी" प्रांजल दहिया का गाना बेहद जबरदस्त है। इस गाने को अभी कुछ चार महीने पहले ही रिलीज किया गया है, लेकिन इसने लोगों के बीच तहलका मचा दिया है। काका ने अपनी आवाज से इसे सजाया है, जिसे अबतक 34 मिलियन बार देखा गया है और अभी भी इस गाने का व्यूज तेजी से बढ़ ही रहा है।

Full View

पानी लेवन चली (Paani Lewan Challi)

प्रांजल दहिया का गाना "पानी लेवन चली" लगभग 2 महीने पहले ही रिलीज हुआ है, लेकिन आज भी दर्शक इसे सुन थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। इस गाने पर लोग जमकर वीडियोज और रील्स बना रहें हैं। प्रांजल दहिया का यह गाना भी हिट रहा। रुचिका जांगिड़ द्वारा गाया हुआ यह गाना 4 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऊंची हवेली (Unchi Haveli)

"ऊंची हवेली" गाने में प्रांजल दहिया का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यह गाना 3 साल पहले रिलीज हुआ था और इस ताबड़तोड़ व्यूज मिले हैं। जी हां!! इस गाने को 262 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को रेणुका पंवार और आदित्य ने गाया है। पूरा गाना देखने के लिए यहां ">क्लिक करें

DJ पे मटकुंगी (Dj Pe Matkungi)

हरियाणवी गाना "डीजे पे मटकूंगी" काफी पॉपुलर हुआ। प्रांजल दहिया ने इस गाने में भी अपनी एक नंबर परफॉर्मेस दी है। उनके कातिलाना डांस मूव्स और दिलकश अदाओं पर दर्शक लट्टू हो गए हैं। प्रांजल दहिया के इस गाने को भी रेणुका पंवार ने ही गाया है। अबतक इसे 50 मिलियन लोगों ने देखा है। पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:    

Similar News