Bigg Boss 16: शहनाज गिल के बाद प्रियंका चौधरी को सलमान खान संग मिलेगा फिल्म में बड़ा ब्रेक

Bigg Boss 16: कलर्स टीवी और भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में रहता है।यह सीजन काफी पॉपुलर हो गया है।प्रियंका चहर चौधरी को सलमान खान फिल्मों में ब्रेक देंगे।

Report :  Anupma Raj
Update: 2023-01-13 14:32 GMT

Salman Khan Priyanka Chahar Chodhary (Image: Social Media)

Bigg Boss 16: कलर्स टीवी और भारत का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार भी यह सीजन काफी पॉपुलर हो गया है। कुछ सीजन ऐसा भी रहा है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) किसी ना किसी कॉन्सटेंट को अपने साथ बॉलीवुड में मौका देते हैं। बिग बॉस 16 में भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। शो की कंस्टेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) को सलमान खान फिल्मों में ब्रेक देने वाले हैं। 

सलमान खान देंगे प्रियंका चौधरी को फिल्मों में ब्रेक

दरअसल सलमान खान कुछ ऐसा भी बोलते हुए दिखाई देंगे, जिसे सुनकर प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस खुशी में झूम उठेंगे। अब तक सबने देखा है कि सलमान खान ने वीकेंड का वार में कई बार प्रियंका को फटकार लगाई है, जिस वजह से अभिनेता पर परी के फैंस काफी भड़के भी है। वहीं, बता दें अब भाईजान ने प्रियंका संग काम करने की इच्छा जताई है।


हाल ही में बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में सिमी ग्रेवाल ने शो में एंट्री ली थी। इस दौरान उन्होंने शो में घरवालों से खूब सारी बातें कीं। साथ ही अब 'वीकेंड का वार' में भी सिमी ग्रेवाल सलमान से ढेर सारी बातें करेंगी। इस दौरान जब वह सलमान खान से पूछेंगी कि वह बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट के साथ काम करना चाहते हैं? इस पर सवाल का जवाब देते हुए सलमान कहेंगे कि वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ और साथ ही कहेंगे कि वह भविष्य में प्रियंका और साजिद खान के साथ काम करना पसंद करेंगे। यह पहली बार नहीं होगा बल्कि सलमान खान बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट को अपनी फिल्मों में मौका दे चुके हैं, जिसमें शहनाज गिल का नाम भी शामिल है। शहनाज जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी। 

शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट हैं प्रियंका चाहर चौधरी

कलर्स टीवी का सीरियल 'उडारियां' में तेजो के किरदार से पॉपुलर हुई प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस में फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। शो में प्रियंका हर मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती हैं और इसी वजह से वह घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। बिग बॉस में वह शिव ठाकरे को बराबर का टक्कर दे रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर #jantakijaan प्रियंका ट्रेंड में रहता है। इसी से साबित भी होता है कि फैंस प्रियंका को बिग बॉस 16 की विनर बनाने की तैयारी कर चुके हैं। साथ ही अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के साथ भी उनके रिश्ते को फैंस काफी पसंद करते हैं और दोनों का नाम मिलाकर Priyankit नाम दिया है। 


Tags:    

Similar News