मुंबई के हॉस्पिटल में दिखी मां-बेटी, प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर पर मधु चोपड़ा का जवाब

Update: 2019-03-15 00:35 GMT

जयपुर:प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी हुई और दोनों अब अमेरिका में रह रहे हैं। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद से ही सोशल मीडिया पर प्रियंका की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें उन्हें प्रेग्नेंट बताया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा व उनकी मां मधु चोपड़ा को एक साथ मुंबई हॉस्पिटल में देखा गया था। जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सारी खबरें आने लगी। गौरतलब है कि जब मधु चोपड़ा ने इस मामले को बढ़ता देखा तो उन्होंने आखिरकार अपना बयान दे ही दिया। फिलहाल तो उन्होंने खबरों को पूरी तरह से अफवाह बताया है।

मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि हम हास्पिटल गए थे, पर हम वहां पर एक करीबी रिश्तेदार को देखने के लिए गए थे। इसमें प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात ही नहीं है। इतना ही नही इसके आगे भी उन्होंने कहा कि जिस फोटो को लेकर इतनी अफवाहें उड़ रहीं हैं वह सिर्फ कैमरा एंगल की वजह से है।एक इंटरव्यू के दौरान मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका की शादी को मुश्किल से कुछ ही महीने हुए हैं और इतनी जल्दी प्रेंग्नेंसी के बारे में कयास लगाना और झूठी अफवाह फैलाना एक बेवकूफी है।

फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट राजू हिरानी, ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

उन्होंने कहा कि उन्हें इन बातों का पहले फर्क पड़ता था पर अब उनके लिए ये सारी बातें आम हो गई हैं, इसलिए वो सुनकर चली जाती हैं। देसी गर्ल के पति निक ने उन्हें खुश करने के लिए एक बड़ा गिफ्ट दिया है। दरअसल निक ने प्रियंका को एक लग्जरी कार मर्सिडीज-मेबैक गिफ्ट किया है। इस कार की कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये है। इस बात का खुलासा किसी और ने नही बल्कि खुद प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर किया है।

Tags:    

Similar News